फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Nine arrested for looting Rs 40 lakh from rice trader's office

दिल्ली: चावल कारोबारी के कार्यालय से 40 लाख की लूट के मामले में नौ गिरफ्तार

Mon, 26 Jul 2021 12:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 26 Jul 2021 12:38 PM IST
सार

  • गिरफ्तार आरोपियों में पांच डकैत जबकि चार साजिशकर्ता, कारोबारी के पटर्नर के यहां कार्यरत दो कर्मचारी की सूचना पर बदमाशों ने की थी डकैती

विज्ञापन
Delhi: Nine arrested for looting Rs 40 lakh from rice trader's office
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पीतमपुरा में चावल कारोबारी के पाटर्नर के कर्मचारियों ने डलवाई थी कारोबारी के कार्यालय पर डकैती। बदमाशों ने चाकू के नोक पर बंधक बनाकर कार्यालय से 40.68 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने डकैती के मामले को सुलझाते हुए पांच डकैतों समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चार साजिशकर्ता हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 30 लाख रुपये, चार चाकू, एक पिस्टल, दो कारतूस और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार डकैतों की पहचान किरारी सुलेमान नगर निवासी रजत, संतोष, दीपक, परवेज और समीर के रूप में हुई है। जबकि साजिशकर्ताओं की पहचान प्रेमनगर निवासी जफर, राकेश, किरारी सुलेमान नगर निवासी विकास और सुमित के रूप में हुई है। जफर और राकेश चावल कारोबारी के पाटर्नर के कर्मचारी थे। 
विज्ञापन


चावल कारोबारी कराला निवासी प्रवीण जैन ने बताया कि 5 जुलाई को वह अपने दो कर्मचारी राजेश और विपिन के साथ पीतमपुरा स्थित कार्यालय में थे। दोपहर करीब ढाई बजे चार लोग चावल का सैंपल देखने के बहाने उसके कार्यालय में घुस गए और फिर हथियार निकालकर सभी को बंधक बनाकर कार्यालय में रखे 40.68 लाख रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक अमित कुमार और मौर्या एंक्लेव थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए सुलेमान नगर पहुंची और दो साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके निशानदेही पर मुख्य साजिशकर्ता जफर और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने डकैती को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को किरारी सुलेमान नगर से गिरफ्तार कर लिया।

पहले पकड़े गए साजिशकर्ता विकास और सुमित ने बताया कि कारोबारी के पाटर्नर दीपक गोयल के दो कर्मचारी जफर और राकेश की सूचना पर बदमाशों ने कारोबारी के कार्यालय में डकैती को अंजाम दिया। बाद में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

300 कैमरों की जांच के बाद बदमाशों तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डकैती की वारदात के बाद पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें दो बाइक पर पांच बदमाशों को दो बैग लेकर भागते देखा गया। पुलिस टीम ने बदमाशों के भागने की दिशा में लगे करीब तीन सौ सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पुलिस को बदमाशों की बाइक का नंबर मिला। जिसके जरिए पुलिस किरारी सुलेमान नगर तक पहुंची और स्थानीय जांच कर सबसे पहले साजिशकर्ता विकास को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। उसके निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे साजिशकर्ता सुमित को गिरफ्तार कर दूसरी बाइक बरामद कर ली। इनसे पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों की जानकारी पुलिस को मिली। जिन्हें पुलिस ने 24 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया।


डकैती करने के बाद जम्मू कश्मीर से नेपाल तक घूमते रहे बदमाश
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि डकैती के बाद सभी ने आपस में पैसे बांटे और फिर पुलिस से बचने के लिए सभी ने दिल्ली छोड़ दिया। दिल्ली छोडने के बाद सभी पहले जम्मू के पतनीटॉप पहुंचे। वहां तीन चार दिन रहने के बाद सभी लखनऊ आ गए। वहां पांच छह दिन रहने के बाद सभी नेपाल चले गए। नेपाल में पांच छह दिन रहने के बाद सभी वापस दिल्ली आ गए। दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed