{"_id":"63ae488e6a0b4e591539546f","slug":"delhi-news-dtc-buses-will-run-to-aiims-jhajjar-from-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: एम्स, झज्जर तक चलेंगी डीटीसी की बसें, नए साल से शुरू होगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: एम्स, झज्जर तक चलेंगी डीटीसी की बसें, नए साल से शुरू होगी सेवा
Fri, 30 Dec 2022 07:40 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 30 Dec 2022 07:40 AM IST
सार
इस फैसले के बाद एम्स झज्जर सार्वजनिक परिवहन से सीधे जुड़ जाएगा। तीमारदार नजफगढ़ बस टर्मिनल से सीधी बस ले सकेंगे। वहीं नजफगढ़ तक मेट्रो या बस से आ सकते हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने हरियाणा के बाढ़सा गांव में कहा कि एम्स झज्जर आने वाले हजारों लोगों को सुविधा देने के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
डीटीसी ने चलाई बसें
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनआईसी) तक जाने के लिए अब मरीजों व तीमारदारों को परेशानी नहीं होगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने नए साल में जनवरी से यहां के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस फैसले के बाद एम्स झज्जर सार्वजनिक परिवहन से सीधे जुड़ जाएगा। तीमारदार नजफगढ़ बस टर्मिनल से सीधी बस ले सकेंगे। वहीं नजफगढ़ तक मेट्रो या बस से आ सकते हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने हरियाणा के बाढ़सा गांव में कहा कि एम्स झज्जर आने वाले हजारों मरीज व तीमारदार और स्थानीय लोगों को सुविधा देने के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
ये होंगे बस स्टॉप
नजफगढ़ टर्मिनल, प्रेम नर्सरी, मित्रांऊ गांव, सुरहेड़ा क्रासिंग, रावता क्रासिंग, समसपुर खालसा, उजवा, मलिकपुर जार क्रासिंग, रावता, दौराला बॉर्डर, माकरौला गांव, माकरौला फैक्ट्री, कालियावास मोड़, कालियावास गांव, इकबालपुर गांव, एम्स बाढ़स।
विज्ञापन