फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi news: Appeal to open one way highway on Singhu border

किसान आंदोलन : सिंघु बॉर्डर पर एक तरफ का हाईवे खोलने की अपील, दिल्ली पुलिस को लिखी चिट्ठी

Mon, 26 Apr 2021 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Apr 2021 01:56 AM IST
सार

  • किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर समेत दिल्ली की सीमाओं पर कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं

विज्ञापन
Delhi news: Appeal to open one way highway on Singhu border
सिंघु बॉर्डर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिल्ली पुलिस से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से निपटने की खातिर आपात सेवाओं की आपूर्ति के लिए सिंघु बॉर्डर पर राजमार्ग का एक तरफ का मार्ग खोलने की अपील की है। किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर समेत दिल्ली की सीमाओं पर कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एसकेएम ने एक बयान में कहा कि किसानों ने दिल्ली की सिंघू सीमा पर राजमार्ग के एक ओर का रास्ता कोविड-19 संकट के मद्देनजर ऑक्सीजन टैंकरों एवं एम्बुलेंस का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए खाली कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त, बाहरी उत्तरी दिल्ली को लिखे पत्र में उसने अनुरोध किया कि सिंघु बॉर्डर पर राजमार्ग के एक ओर से अवरोधक हटाए जाएं, ताकि दिल्ली तक आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोरोना संकट के बीच चल रहे ऑक्सीजन संकट के मद्देनजर किसानों ने यह अपील की है और कुछ दिन पहले रोहतक में हुई बैठक में रास्ता खोलने की तयपाई भी हुई थी। दरअसल किसानों पर आरोप था कि उनके आंदोलन या दखल की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई में बाधा आ रही है। इसका किसान नेताओं की ओर से खंडन किया गया और कहा गया कि यह सब किसानों और आंदोलन को बदनाम करने के लिए किया और कहा जा रहा है। 


किसान नेताओं ने कहा कि ऑक्सीजन के ट्रक उनके कारण नहीं रुके हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि जीटी रोड को एक तरफ से इमरजेंसी सेवाओं के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही सिंघु बॉर्डर से दिल्ली पुलिस भी बैरिकेड हटाएगी, जिससे इमरजेंसी वाहनों को निकलने में परेशानी न हो।

 
कोरोना जांच से किसानों का इनकार, वैक्सीनेशन को तैयार
इस बीच किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने फिर कहा कि सरकार कोरोना के नाम पर आंदोलन को खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है। इसलिए साफ कर दिया गया है कि किसान कोरोना जांच नहीं कराएंगे। अगर कोई बीमार होता है तो वह खुद अपनी मर्जी से किसी भी जगह जाकर जांच करा सकता है। इसके साथ ही वैक्सीन के लिए सरकार कैंप लगवाए और उसमें भी किसान अपनी मर्जी से वैक्सीन लगवाने जाते हैं तो उनको लगाई जाए। अगर जांच करने व वैक्सीन लगाने के लिए जबरदस्ती की गई तो उसका अंजाम भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed