{"_id":"6304377d4a43dd53141b00a9","slug":"delhi-news-aap-leader-sanjay-singh-attacked-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Singh: संजय सिंह बोले, भाजपा का महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी व गोवा का प्रयोग दिल्ली में फेल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjay Singh: संजय सिंह बोले, भाजपा का महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी व गोवा का प्रयोग दिल्ली में फेल हुआ
Tue, 23 Aug 2022 07:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 23 Aug 2022 07:42 AM IST
सार
सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन की कोख से निकली हुई पार्टी है। यहां भाजपाइयों के प्रयास कभी सफल होने वाले नहीं है।
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने सीबीआई-ईडी का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश व गोवा में विधायक तोड़ कर सरकार बनाई, मगर दिल्ली में भाजपा का यह प्रयोग पूरी तरह से फेल हो गया है, क्योंकि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अपने साथ लेने के लिए उनके घर पर छापामारी कराई है। मनीष सिसोदिया के खुलासे के बाद भाजपा सदमे में है। उसके पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन की कोख से निकली हुई पार्टी है। यहां भाजपाइयों के प्रयास कभी सफल होने वाले नहीं है। भाजपा शासित केंद्र सरकार की फर्जी और झूठी कार्रवाईयों को पूरा देश देख रहा है और समय आने पर जवाब देगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल और गोवा सहित पूरे देश में विपक्षी सरकारों को गिराने, विधायक खरीदने और तोड़ने के चलाए सिलसिले में सबसे बड़े हथियार के तौर पर सीबीआई और ईडी का उपयोग किया था। वह दिल्ली में भी ये प्रयोग करना चाहते थी। दिल्ली सरकार में तोड़फोड़ करने के लिए मनीष सिसोदिया से कहा कि सभी की तरह तुम्हारी भी ईडी, सीबीआई की जांच खत्म हो जाएगी, मगर मनीष सिसोदिया ने साफ कह दिया कि हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं, ऐसे टूटने और भागने वाले नहीं हैं। हम तुमसे लड़ेगे और तुम्हारी एक-एक कार्रवाई का जवाब देंगे।
विज्ञापन