फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News 600 beds will be increased in Lady Hardinge Hospital

Delhi: लेडी हार्डिंग अस्पताल में बढ़ेंगे 600 बिस्तर, हजारों मरीजों को होगा फायदा; सुविधाओं का होगा विस्तार

Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
सार

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि नए भवन के शुरू होने पर 600 अतिरिक्त बिस्तर बढ़ गए। इनमें 240 बिस्तर मेडिसिन और इतने ही बिस्तर सर्जरी के लिए तय किए गए हैं। इसके अलावा 120 बिस्तर हड्डी रोग विभाग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi News 600 beds will be increased in Lady Hardinge Hospital
लेडी हार्डिंग अस्पताल

विस्तार

लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज करवाने आ रहे हजारों मरीजों का इंतजार आज से घट जाएगा। अस्पताल के आपातकालीन, हड्डी रोग, मेडिसिन सहित अन्य विभाग में सुविधाओं के विस्तार के लिए नए भवन का निर्माण किया गया है। इस भवन में करीब 600 बिस्तर की सुविधा है। यहां सभी बेड ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ तैयार किए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल ने हाल में ही इमरजेंसी विभाग में 30 बिस्तरों का इजाफा किया है।

विज्ञापन


अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि नए भवन के शुरू होने पर 600 अतिरिक्त बिस्तर बढ़ गए। इनमें 240 बिस्तर मेडिसिन और इतने ही बिस्तर सर्जरी के लिए तय किए गए हैं। इसके अलावा 120 बिस्तर हड्डी रोग विभाग के लिए आरक्षित किए गए हैं। उनका कहना है कि बिस्तर के अभाव में मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर करना पड़ता था। कई बार वेटिंग भी लंबी दी जाती थी। बेड की संख्या बढ़ने के बाद हर साल अतिरिक्त हजारों मरीजों को सुविधा मिल सकेगी। साथ ही उनके इंतजार का समय भी जल्द खत्म हो जाएगा। मरीजों को सर्जरी सहित अन्य सुविधा के लिए दूसरे अस्पतालों का भी रुख नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

वहीं लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. सुभाष गिरी ने कहा कि सोमवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार, एस पी सिंह बघेल इन सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा, अपर स्वास्थ्य सचिव रोली सिंह, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल उपस्थित रहेंगे। बता दें कि लेडी हार्डिंग से मंत्री केंद्र सरकार के तीनों अस्पतालों की नई चिकित्सीय सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें लेडी हार्डिंग अस्पताल का नया इमरजेंसी ब्लॉक, सफदरजंग अस्पताल में नया स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों के छात्रावास शामिल है।

मरीजों को मिलेगा 150 बेड का नया स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर
सफदरजंग अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया नया स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर आज से आम जनता के लिए शुरू हो जाएगा। इस नए केंद्र में 150 बिस्तर और सात ऑपरेशन थियेटर मौजूद हैं। इस सेंटर में आधुनिक मशीन रखे गए हैं। इनके इस्तेमाल से खिलाड़ी और मरीज जल्द ठीक हो सकेंगे। सेंटर में पानी के अंदर ट्रेडमिल के साथ अन्य सुविधाएं हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सोमवार से नए केंद्र में ओपीडी की सुविधा शुरू हो जाएगी। केंद्र को पूरी तरह से शुरू करने में अभी कुछ और समय लग सकता है। मौजूदा समय में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर पुराने भवन में चल रहा है, इसे नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

आरएमएल में नया छात्रावास
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों को नया छात्रावास उपलब्ध कराया गया है। लुटियन जोन की 23 मंजिला इस इमारत में 800 से अधिक कमरे हैं। अस्पताल में करीब एक हजार रेजिडेंट डॉक्टर हैं, अभी छात्रावास की कमी से 250 रेजिडेंट डॉक्टरों को ही छात्रावास मिल पाता था। नई इमारत शुरू होने से सभी डॉक्टरों को छात्रावास मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed