फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi news 48 children among 130 missing persons reunited in Delhi under Operation Milap

Operation Milap: ऑपरेशन मिलाप.... दिल्ली में लापता 130 लोगों में से 48 बच्चे मिले, पुलिस ने परिवारों को सौंपा

Tue, 02 Sep 2025 03:26 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Sep 2025 03:26 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि मानव तस्करी विरोधी इकाई ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 14 बच्चों का पता लगाया, जिनमें से ज्यादातर लड़कियां थीं। अगस्त में सबसे ज़्यादा बरामदगी कापसहेड़ा पुलिस स्टेशन ने की है। कापसहेड़ा पुलिस ने 14 लापता बच्चों में चार लड़के और 10 लड़कियां के साथ 13 वयस्कों का पता लगाया गया।

विज्ञापन
delhi news 48 children among 130 missing persons reunited in Delhi under Operation Milap
Delhi Police - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने अपने विशेष अभियान 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत अगस्त में 48 बच्चों सहित 130 लापता लोगों का पता लगाया। साथ ही तलाशे गए लोगों को उनके परिवारों से मिलवाया है। मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लापता, अपहृत बच्चों और वयस्कों का पता लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में व्यापक फील्डवर्क, सीसीटीवी विश्लेषण और खुफिया जानकारी जुटाई गई थी। 
विज्ञापन


बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड पर पूछताछ की गई, साथ ही स्थानीय मुखबिरों, परिवहन कर्मचारियों और विक्रेताओं से भी सुराग लगाने के लिए संपर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 से 31 अगस्त के बीच, पुलिस ने 48 लापता या अपहृत बच्चों और 82 वयस्कों को सफलतापूर्वक बरामद किया है। सत्यापन के बाद सभी को उनके परिवारों से सुरक्षित मिलाया गया।
Trending Videos

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से अब तक पुलिस ने 931 लापता लोगों का पता लगाया है और उन्हें अपनों से मिलवाया है, इनमें 306 बच्चे और 625 वयस्क शामिल हैं।

सबसे ज़्यादा बरामदगी कापसहेड़ा पुलिस ने की
अगस्त में सबसे ज़्यादा बरामदगी कापसहेड़ा पुलिस स्टेशन ने की है। कापसहेड़ा पुलिस ने 14 लापता बच्चों में चार लड़के और 10 लड़कियां के साथ 13 वयस्कों का पता लगाया गया।

 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि मानव तस्करी विरोधी इकाई ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 14 बच्चों का पता लगाया, जिनमें से ज्यादातर लड़कियां थीं।

 

पालम विलेज ने दो लापता लड़कियों और 13 वयस्कों को खोजा
अन्य पुलिस थानों में, सागरपुर ने तीन बच्चों और 15 वयस्कों का पता लगाया, जबकि पालम विलेज ने दो लापता लड़कियों और 13 वयस्कों का पता लगाया। वसंत कुंज साउथ ने दो लड़कों और नौ वयस्कों का, और दिल्ली कैंट ने दो लड़कों और तीन वयस्कों का पता लगाया।

 

किशनगढ़ पुलिस ने एक 14 वर्षीय लड़की और छह लापता महिलाओं का पता लगाया, जबकि वसंत कुंज उत्तर पुलिस ने चार बच्चों और छह वयस्कों का पता लगाया।
 

साउथ कैंपस पुलिस ने दो महिलाओं को किया बरामद
आर.के. पुरम पुलिस ने तीन नाबालिगों और एक महिला को बरामद किया, जबकि एस.जे. एन्क्लेव पुलिस ने चार नाबालिग लड़कियों और पांच वयस्कों का पता लगाया। इसके अलावा, वसंत विहार पुलिस ने तीन लापता वयस्कों को उनके परिवारों से मिलवाया, सरोजिनी नगर पुलिस ने सात वयस्कों का पता लगाया और साउथ कैंपस पुलिस ने दो महिलाओं का पता लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed