फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi news: 20 km long queues across borders for tractor parade

ट्रैक्टर परेड के लिए किसान तैयार, सीमाओं के पार 20 किलोमीटर लंबी कतार

Mon, 25 Jan 2021 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Jan 2021 05:40 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: 20 km long queues across borders for tractor parade
दिल्ली की ओर आते किसान... - फोटो : amar ujala

किसानों की ओर से गणतंत्र दिवस पर निकाले जाने वाले परेड में शामिल होने के लिए टीकरी बॉर्डर से करीब 20 किलोमीटर पीछे तक टैक्टरों की लाइन लग गई है। सिंघु से कुंडली की तरफ भी कई किलोमीटर तक वाहन पहुंचने लगे हैं। ट्रैक्टरों की संख्या की गिनती न होने की वजह से सभी सीमाओं से रवाना होने वाले ट्रैक्टरों के लिए लाइन में चलना और फिर लौटने में घंटों वक्त लगेगा। इस दौरान उन सड़कों पर आवाजाही में दिक्कत न हो इसके लिए हर 100 मीटर की दूरी पर वॉलेंटियर तैनात किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


एक सीमा से अपने रूट पर 100 किलोमीटर तक की दायरे के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। किसान मोर्चा की ओर से जारी हिदायतों का पालन करते हुए इतने बड़े स्तर पर पहली बार होने वाली रैली के शांतिपूर्ण और सुचारू बनाए रखने के लिए संगठनों की तरफ से सभी प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


टीकरी बॉर्डर पर तैनात इंजीनियर, जिन्होंने किसानों के आंदोलन का न केवल समर्थन किया बल्कि ट्रैक्टर रैली के लिए उन्होंने टीकरी बॉर्डर पर किसान सोशल आर्मी का गठन कर दिया। पिछले दिनों के दौरान 1000 स्वयंसेवकों(वॉलेंटियर)को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि एक साथ लाखों की संख्या में वाहनों को कैसे सुनियोजित तरीके से परेड के दौरान व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पंजाब-हरियाणा की 25-25 टीमें बनाई गई हैं। एक टीम में 20-20 सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


को-ऑर्डिनेटर रहेंगे लगातार संपर्क में
टीम के सदस्यों के बीच आपसी संपर्क बनाए रखने और परेड के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रत्येक टीम के लिए एक-एक को ऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति या जरूरत पड़ने पर तत्काल वॉकी टॉकी से संपर्क कर, दिक्कत या परेशानी को दूर करेंगे ताकि परेड के दौरान किसी तरह की बाधा न आए।

बात आगे पहुंचाने के लिए किया किसान सोशल आर्मी का गठन
किसान सोशल आर्मी के संस्थापक  अनूप सिंह चानौत ने बताया कि परेड में शामिल होने वालों के साथ सभी वॉलेंटियर संपर्क में रहेंगे। चानौत ने कहा कि किसान आंदोलन की शुरुआत होने पर यह महसूस किया कि उनकी बातें नहीं सुनी जा रही है। इसे देखते हुए पहले वाट्सएप ग्रुप बनाया और अब संस्था के एक लाख से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश है कि किसानों की बात सरकार और सभी लोगों तक पहुंचे।


वॉलंटियर तैनात
परेड के बेहतर प्रबंधन के लिए वॉलंटियर तैनात किए जा रहे हैं, जिन्हें ट्रेनिंग दी जा चुकी है। संस्थापक सदस्य अंकुर ने बताया कि किसान सोशल आर्मी की ओर से एक हजार स्वयंसेवकों की नियुक्ति इसलिए की गई ताकि आंदोलन को आगे बढ़ाए रखने में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि अब तक ट्रैक्टर ट्रॉली की लाइन बहादुरगढ़ के आगे पहुंच चुकी है और सुबह तक यह लाइन सांपला तक पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed