फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi needs more college and universities and change in british era law for it says kejriwal

दिल्ली में ज्यादा कॉलेज-विश्वविद्यालय खोलने और अंग्रेजों के कानून को बदलने की है जरूरतः केजरीवाल

Fri, 16 Oct 2020 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 16 Oct 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
delhi needs more college and universities and change in british era law for it says kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के कई कॉलेजों में दाखिले के लिए 100 प्रतिशत की जो कट ऑफ लिस्ट जारी हुई है उसे लेकर चिंतित दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई कॉलेज में कट ऑफ 100 प्रतिशत है, ऐसे में बच्चे दाखिले के लिए बेहद चिंता में हैं और उनके ऊपर भारी दबाव है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के ऊपर साल दर साल बढ़ता दबाव देखकर यह महसूस होता है कि दिल्ली में और अधिक कॉलेज तथा विश्वविद्यालय खोलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के उस कानून में भी बदलाव की जरूरत होगी जो अंग्रेजों के दौर में बनाया गया था।
विज्ञापन


अंग्रेजों के बनाए कानून के अनुसार दिल्ली में कोई भी कॉलेज अगर खुलेगा तो उसे दिल्ली विश्वविद्यालय से मान्यता मिलना जरूरी होगा। दिल्ली में बीते कई दशक से कोई कॉलेज नहीं खुला है क्योंकि दिल्ली विश्वविद्यालय के पास इतने संसाधन नहीं हैं कि वह और कॉलेज को एफिलिएट कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे कहा कि ऐसे में जरूरत है कि अंग्रेजों के उस कानून में बदलाव किया जाए और नए कॉलेजों को आईपी यूनिवर्सिटी से संबद्ध करने की अनुमति मिले जिससे ज्यादा कॉलेज खुल सकें। जब ज्यादा कॉलेज खुलेंगे तो बच्चों के ऊपर कट ऑफ का प्रेशर नहीं होगा। हम नए कॉलेज खोलने को तैयार हैं, फंड करने को भी तैयार हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री से अनुरोध करेंगे कि दिल्ली में और कॉलेज खोलने की अनुमति मिले।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed