{"_id":"5c33ddf7bdec2256da23045f","slug":"delhi-ncr-will-not-get-relief-from-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अभी सर्दी से राहत के आसार कम, अगले तीन दिन तक रहेगा घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अभी सर्दी से राहत के आसार कम, अगले तीन दिन तक रहेगा घना कोहरा
Tue, 08 Jan 2019 04:47 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
delhi winter
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में अभी सर्दी से राहत के आसार कम हैं। इस सप्ताह कम तापमान के साथ-साथ सुबह के समय घना कोहरा फिर परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक घना कोहरा रहने की आशंका जताई है। अधिकतम तापमान 19 से 20 और न्यूनतम 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
रविवार की बारिश के बाद सोमवार को सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद धूप की तपिश कम हो गई और ठिठुरन बढ़ने लगी। ठंडी हवाओं ने लोगों को सताया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन तक सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। उसके बाद धुंध पड़ेगी। विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई है। 10 जनवरी को पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो सकता है।
विज्ञापन