{"_id":"5f02dc148ebc3ea07017f613","slug":"delhi-ncr-weather-updates-rain-in-many-areas-of-capital-leads-mercury-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बरसे बादल
Mon, 06 Jul 2020 01:38 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश
- फोटो : जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में सोमवार दोपहर झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। सुबह से ही लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे और बारीश की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच दिल्ली व आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी।
विज्ञापन
वहीं मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहसवान, बदायूं, नूंह, खुर्जा, औरंगाबाद, मथुरा और अलवर में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि दिल्ली में 25 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, जिसके बाद हल्की बारिश हुई लेकिन पारा फिर से ऊपर चढ़ गया। इसके बाद शनिवार शाम से ही तेज हवाएं चल रही थीं। रविवार सुबह भी दिल्ली एनसीआर में बारिश हुई थी और दिन भर आसमान में बादल छाए रहे थे।
विज्ञापन
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने रविवार को बताया था कि अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली व आसपास के इलाकों में और भी अधिक बारिश की संभावना है। आगामी बुधवार तक अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मालूम हो कि आईएमडी के मुताबिक 15 मिमी के नीचे दर्ज की गई बारिश को हल्की बारिश की श्रेणी में माना जाता है। वहीं 15 से 64.5 मिमी तक मध्यम और 64.5 मिमी से अधिक बारिश को भारी बारिश की श्रेणी में रखा जाता है।