{"_id":"5f16ad9d50196f590227f88f","slug":"delhi-ncr-weather-updates-rain-in-delhi-gurugram-faridabad-noida-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव से फिर बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव से फिर बढ़ी परेशानी
Tue, 21 Jul 2020 02:30 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Jul 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश के कारण जलजमाव
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दिल्ली में मंगलवार दोपहर को अचानक छाए काले बादलों के कारण घना अंधेरा हो गया, जिसके बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। वहीं आसपास के कई इलाकों में भी बादल जमकर बरसे।
विज्ञापन
गाजियाबाद और गुरुग्राम में तेज वर्षा और ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि गुरुग्राम में बारिश के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। कुछ ही देर की बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन
सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं दिल्ली और नोएडा में काले बादल छा गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार रात को भी गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश हुई थी, जिसके कारण कई जगह जलजमाव हो गया था। इससे पहले रविवार सुबह भी दिल्ली में बारिश ने तबाही मचाई थी।
रविवार को राजधानी में एक डीटीसी बस और दो ऑटो पूरी तरह पानी में डूब गए थे। वहीं मिंटो रोड के पास एक चालक पानी में डूब गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
दिल्ली में महज हो घंटे की बारिश के कारण अन्ना नगर में कई घर ढह गए थे। कुल चार लोगों की मौत हो गई थी।