{"_id":"5c79a886bdec22738e36c176","slug":"delhi-ncr-weather-updates-rain-and-snowfall-in-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में आज मौसम लेगा करवट, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में आज मौसम लेगा करवट, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
Sat, 02 Mar 2019 03:17 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 02 Mar 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी में मार्च का पहला दिन भी बेहद ठंडा रहा। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं दर्ज की गई। यह दूसरा दिन है, जब न्यूनतम तापमान लगातार औसत से छह कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते आठ साल में एक मार्च की तारीख पर इतना ठंडा नहीं पड़ा। वहीं, यदि इस वक्त का औसत अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है। ऐसे में इस बार कई साल बाद इस तरह के मौसम का अनुभव लोगों को हो रहा है।
विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़-हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। शुक्रवार को सुबह धूप खिली, लेकिन शाम होते ही हल्की ठंड भी बढ़ गई। पारे में बड़ी गिरावट है। यदि दो और तीन मार्च को बारिश होती है तो पारे में यह गिरावट बनी रह सकती है। 5 मार्च तक मौसम में यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
बीते आठ साल एक मार्च को ऐसा रहा तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2011 24 11
2012 27 11
2013 26 12
2014 21 12
2015 29 15
2016 31 15
2017 33 18
2018 31 12
2019 24.1 6.8
मध्यम स्तर पर दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी के प्रदूषण प्रभाव में बनी हुई है। इस हफ्ते बारिश के बाद दिल्ली छोड़कर हरियाणा और यूपी के शहर की हवा संतोषजनक स्थिति में पहुंच गई थी। हवा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 का स्तर भी सामान्य मानकों के करीब है।