फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ncr Weather Update Weather became pleasant due to rain in many areas

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बरसे बदरा, राजधानी में 2014 के बाद अगस्त महीने में सबसे अधिक बारिश दर्ज

Fri, 23 Aug 2024 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Aug 2024 11:29 AM IST
सार

राजधानी में फिलहाल मानसून मेहरबान है। इस वर्ष 22 अगस्त तक 269.9 मिमी बारिश हुई है, जो कि 2014 के बाद सबसे अधिक है। 2014 के अगस्त माह में 139.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Delhi Ncr Weather Update Weather became pleasant due to rain in many areas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। बारिश के कारण नेशनल हाईवे 8 पर लंबा जाम लग गया। धौला कुआं से महिपालपुर रोड तक जाम में लोग फंस गए।

विज्ञापन
दिल्ली में 2014 के बाद सबसे अधिक बारिश दर्ज
राजधानी में फिलहाल मानसून मेहरबान है। इस वर्ष 22 अगस्त तक 269.9 मिमी बारिश हुई है, जो कि 2014 के बाद सबसे अधिक है। 2014 के अगस्त माह में 139.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। साथ ही, 2012 के बाद इस माह में सबसे अधिक 20 दिन बारिश दर्ज की गई है। 2012 में कुल 22 दिन बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, इस माह में अभी नौ दिन बाकी हैं। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में सिर्फ तीन अगस्त का दिन ही ऐसा रहा है, जब बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अधिक बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र रहा। मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में आगे बढ़ते हुए यह गहरे दबाव में बदल गया। इस डीप डिप्रेशन का अवशेष चक्रवाती परिसंचरण 16 अगस्त तक पूर्वोत्तर राजस्थान क्षेत्र पर मंडराता रहा, जिससे 7-16 अगस्त की अवधि में दिल्ली में मध्यम वर्षा हुई।

कब कितने दिन हुई बारिश
वर्ष              दिन
2024           20
2023           11
2022          16
2021         10
2020         18
2019         16
2018         19
2017        14
2016         16
2015         14
2014         07
2013         17
2012        22
(नोट : मौसम विभाग के अनुसार अगस्त महीने के आंकड़े )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed