दिल्ली की सड़कें बनी दरिया: NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी; ट्रैफिक की रफ्तार पर लगा ब्रेक
दिल्ली समेत एनसीआर में शुक्रवार सुबह कई इलाकों में बदरा जमकर बरसे। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया और ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह जमकर बारिश हुई। कुछ ही मिनटों की बारिश में सड़कों पर पानी भर गया। दिल्ली के नजफगढ़ रोड पर जलभराव से ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम में हुई बारिश के कारण सेक्टर 52 ए में बरसात का पानी भर गया। बारिश और जलभराव के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया।
24 घंटे में दिल्ली में हुई इतनी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में 36.8 एमएम, पालम में 5.1 एमएम, लोधी रोड पर 19.9 एमएम, रिज में 2.6 एमएम, आयानगर में 1.8 एमएम, दिल्ली विश्वविद्यालय में 2.5 एमएम, मयूर विहार में 43.0 एमएम बारिश दर्ज हुईं।
#WATCH | Traffic snarls witnessed in several parts of Delhi due to waterlogging following heavy rainfall.
विज्ञापन विज्ञापन
(Visuals from Aurobindo Marg) pic.twitter.com/8tfO1RMd3d — ANI (@ANI) September 6, 2024
कई इलाकों में जलभराव
दिल्ली में बृहस्पतिवार को शाम हुई तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। इससे वाहन चालकाें को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। जलभराव से कई इलाकों में जाम लग गया। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#WATCH | Traffic jam in parts of Delhi as a result of rains and waterlogging; visuals from Najafgarh Road. pic.twitter.com/peKgYsj5ev
— ANI (@ANI) September 6, 2024
आज के लिए येलो अलर्ट
जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश दर्ज हुई। वहीं आया नगर में सबसे ज्यादा 53 एमएम बारिश दर्ज हुई।
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital.
— ANI (@ANI) September 6, 2024
(Visuals from Shanti Path) pic.twitter.com/dk1w04joxL
वहीं रिज क्षेत्र में 16.8 एमएम, पालम में 7.9 एमएम और लोदी रोड में 7.8 एमएम बारिश दर्ज हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.