फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ncr Weather Update Today There was a drop in day temperature due to rain

Weather Update: बारिश के बाद गिरा तापमान, सुबह-शाम हल्की ठंड; जानें पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

Wed, 21 Feb 2024 08:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 21 Feb 2024 08:01 PM IST
सार

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को पारा गिरेगा। इस दौरान न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi Ncr Weather Update Today There was a drop in day temperature due to rain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं व सोमवार रात हुई बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया जाने लगा है। दिन के समय धूप खिल रही है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। लेकिन, सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह धूप खिलने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य रहा। उधर, अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सुबह के समय आसमान साफ रहा। साथ ही, हल्का कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को पारा गिरेगा। इस दौरान न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा दर्ज किया गया। रिज व लोधी रोड में 12 जाफरपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुंगेशपुर में 23.1, जाफरपुर में 24.6, रिज में 26.7, लोधी रोड़ में 26.8 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की गति कम होने से बढ़ाप्रदूषण, एक्यूआई 245 रहा
राजधानी में हवा की गति कम होने से वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी में है। इसमें मंगलवार के मुकाबले 19 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह से आसमान साफ रहा। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक हवा खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को औसतन आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति छह से 14 किमी रहने के आसार है। शनिवार को हवा उत्तर-पूर्व से उत्तर दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति चार से दस किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 202 रहा, यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 286, नोएडा में 244, गुरुग्राम में 213 व फरीदाबाद में 209 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed