फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr weather update raining heavily in Chanakyapuri area

Delhi NCR Rain: दिल्लीवालों को गर्मी-उमस से मिली राहत, कई इलाकों में झमाझम बारिश; दो दिन का यलो अलर्ट

Mon, 23 Jun 2025 01:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

Delhi NCR Weather Update Today: मौसम विभाग ने दिल्ली में आज के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं चाणक्यपुरी में बारिश हो रही है।

विज्ञापन
delhi ncr weather update raining heavily in Chanakyapuri area
दिल्ली में बारिश - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी दिल्ली में लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ 25 से 28 जून तक तेज बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

 


मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली के कुछ इलाकों में बीते रविवार को हल्की बारिश से तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। उम्मीद है कि पूरे सप्ताह तापमान सामान्य से कम रहेगा। हालांकि बारिश की उम्मीद काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 


बीते रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 1.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। इस दौरान दिल्ली के पालम और लोधी रोड क्षेत्र में बारिश ट्रेस हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि सोमवार को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा) चलने का अनुमान है। आशंका है कि गरज के साथ हवा की गति अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं 25 से 28 जून तक दिल्ली में तेज बारिश की संभावनाएं हैं। साथ ही मध्यम व तेज स्तर की हवाएं चल सकती है जिससे तापमान में कुछ गिरावट होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में बढ़ेगा रोजगार: अब कैदी बनाएंगे रजिस्टर, प्रशासन ने तैयार किया प्रस्ताव; जानें क्या है योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed