फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ncr weather update mercury dips upto 3 degree Celsius no relief from chilled waves

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, 3.5 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

Wed, 30 Dec 2020 11:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 30 Dec 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi ncr weather update mercury dips upto 3 degree Celsius no relief from chilled waves
दिल्ली में सर्दी बढ़ी - फोटो : एएनआई
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बीते कई दिनों से शीतलहर और कोहरे की जो दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, वह बुधवार को भी जारी है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री तक रह सकता है। इससे पहले 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को पारा और गिर सकता है। विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। शीतलहर के कहर के बीच अगले दो दिनों में भी दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान के 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है। इस वजह से गलन वाली सर्दी जारी रहेगी।
विज्ञापन

 

मंगलवार को ऐसा रहा हाल
मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकली, लेकिन तेज हवा के आगे बेअसर रही। गलन की वजह से घरों में दुबके लोग भी कंपकंपाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed