फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Update IMD issued yellow alert for tomorrow in Delhi NCR

Delhi Weather Update : कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों में देरी, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, आज यलो अलर्ट

Thu, 04 Jan 2024 04:04 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Jan 2024 04:04 AM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है। गुरुवार को पारा लुढ़केगा इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update IMD issued yellow alert for tomorrow in Delhi NCR
सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कड़ाके की ठंड पर रही है। मौसम में ठंडक तो है ही कोहरे के चलते दृश्यता भी कम है। इसी कारण दिल्ली हवाई अड्डे से कई उड़ानों का संचालन देरी से हो रहा है। 

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से गुरुवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है। गुरुवार को पारा लुढ़केगा इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।  आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा छाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वहां से आने वाली सर्द हवा दिन के तापमान को भी ठंडा कर रही हैं। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य पर 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। उधर अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप भी अच्छे से नहीं खिली। रात को यह स्थिति और बिगड़ गई। दृश्यता घटने से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा है। आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह सफदरजंग इलाके में दृश्यता 500 मीटर और पालम में 600 मीटर दर्ज की गई। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिम व उत्तर दिशा की ओर से चलीं। वहीं, हवा की गति पांच से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।

आया नगर रहा सबसे अधिक ठंडा इलाका
आया नगर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड व जाफरपुर में 6.4 और रिज इलाके में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 16.4, पालम में 15.0, पीतमपुरा में 14.7, लोधी रोड में 14.6 व नरेला में 14.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है। सुबह कोहरा अधिक होने से स्कूली बच्चों को भी हुई परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed