{"_id":"5f48a657b624865b0d3f91b6","slug":"delhi-ncr-weather-update-heavy-rain-lashes-in-delhi-noida-greater-noida-gurugram-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में फिर हुई आफत की बारिश, कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में फिर हुई आफत की बारिश, कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं लगा लंबा जाम
Fri, 28 Aug 2020 02:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह एक बार फिर आफत की बारिश हुई। कुछ देर में ही कहीं सड़कों पर लंबा जाम लग गया तो कहीं सड़कें ही तालाब बन गईं। दिल्ली में एनएच-9 पर बारिश के बाद लंबा जाम लग गया है। लोगों को इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर रेलवे स्टेशन के पास खेरली गांव पर ग्रेटर नोएडा सिकंदराबाद मुख्य मार्ग पर जल भराव हो गया है। दनकौर कोतवाली परिसर में भी बारिश का पानी भर गया है।
गाजियाबाद में हो रही भारी बारिश को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थल निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला अधिकारी के साथ में नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद हैं। जहां-जहां पर जलभराव की स्थिति उन्हें दृष्टिगत हो रही है जल निकासी के संबंध में जिला अधिकारी के द्वारा मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।
#WATCH: Rain lashes several parts of Delhi, visuals from near India Gate. pic.twitter.com/dtXJrjjpB5
— ANI (@ANI) August 28, 2020