{"_id":"64ca22c744464e43d7099d48","slug":"delhi-ncr-weather-rain-in-delhi-ncr-update-in-hindi-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR में येलो अलर्ट: अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम; गुरुग्राम में टूटा 30 साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR में येलो अलर्ट: अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम; गुरुग्राम में टूटा 30 साल का रिकॉर्ड
Thu, 03 Aug 2023 02:46 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:46 PM IST
सार
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार दोपहर को बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में बारिश हो रही है। वहीं, जुलाई माह में दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी में जुलाई महीने में मानसून की 75 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
सामान्य तौर पर जुलाई में 209.7 मिमी बारिश होती है, जबकि माह के अंत तक 384.6 मिमी बारिश हो चुकी है। अमूमन पूरे मानसून सीजन में 486.3 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में दिल्ली में अच्छी बारिश हुई है। मानसून सीजन में 23-24 अगस्त तक रुक-रुक के बारिश होती रहती है।
विज्ञापन