फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather News Sunday was coldest day of season

Weather News: सीजन का सबसे सर्द दिन रहा रविवार, 12 साल बाद 10 दिसंबर रहा सबसे ठंडा; 16 तारीख से होगा यह बदलाव

Sun, 10 Dec 2023 09:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Dec 2023 09:50 PM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रात में पारा लुढ़केगा। साथ ही दिन में भी तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद पर्वतीय क्षेत्रों पर अच्छी बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather News Sunday was coldest day of season
दिल्ली में सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्वतीय क्षेत्रों से चल रही बर्फीली हवा से दिल्ली-एनसीआर का पारा लुढ़क गया। रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान दिन के समय तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं 10 दिसंबर की बात करें तो 12 साल बाद सबसे ठंडा दिन रहा है। इससे पहले 10 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान साल 2011 में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रात में पारा लुढ़केगा। साथ ही दिन में भी तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद पर्वतीय क्षेत्रों पर अच्छी बारिश व बर्फबारी हो सकती है जिससे मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में 20 दिसंबर के बाद से दिन में कंपकंपी महसूस हो सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। दिल्ली का पालम केंद्र में दिन का तापमान सबसे कम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि लोधी रोड में रात का तापमान सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम में दिन का तापमान सबसे कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली में 8 से 18 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर, उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से ठंडी हवा चली। सोमवार को भी इसी दिशाओं से ठंडी हवा चलने की उम्मीद है। संभावना है कि ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है। सोमवार को दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 16 दिसंबर तक सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट का अनुमान है।

विज्ञापन

तापमान में साथ बढ़ेगा वारयल
दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ वायरल की समस्या बढ़ेगी। डॉक्टरों का कहना है कि इस दौरान छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिल और सांस के मरीजों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा इस मौसम में ब्रेन स्ट्रोक के मामले में तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में जिन लोगों को ठंड में दिक्कत होती है वह दिन में पारा गर्म होने के बाद ही घर से बाहर निकले। साथ ही सर्दी से बचे।

डॉक्टरों का कहना है कि बीते दिनों वायरल के मामले तेजी से बढ़े थे। अस्पतालों में आने वाले मरीजों की संख्या भी 20 फीसदी तक बढ़ गई थी। ऐसे में संभावना है कि वायरल, खांसी जुखाम, बुखार, सिर में दर्द, हड्डयों में दर्द सहित अन्य की आशंका बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव छोटे बच्चों को यह ज्यादा प्रभावित कर सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान गिरने का सबसे ज्यादा असर सुबह और शाम में देखने को मिलता है। इस दौरान पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने। बेहतर है कि सुबह में और शाम में टोपी जरूर पहनें और अपने कानों को ढकें। खाने में गर्म खाद्य पदार्थ का ही सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed