फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR Weather Forecast Update Today Severe cold will continue in Delhi-NCR

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अभी जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, राजधानी में ऑरेंज अलर्ट; 20 ट्रेनें लेट

Sat, 20 Jan 2024 08:23 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 Jan 2024 08:23 AM IST
सार

शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम में ज्यादा सुधार के आसार नहीं है।

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather Forecast Update Today Severe cold will continue in Delhi-NCR
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड के बीच लोग दिन और रात गुजर रहे हैं। शीतलहर के चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम में ज्यादा सुधार के आसार नहीं है। आज घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री अपनी निर्धारित उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं और कुछ उड़ानें रद्द हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अलग-अलग स्थानों पर ठंड से गंभीर ठंडे दिन की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि रविवार को लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान जताया।


मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से हवाओं की दिशा बदलने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली में दक्षिण पूर्व व उत्तर पूर्व दिशा से हवाएं चली। वहीं शनिवार को हवाओं की दिशा बदलकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम व उत्तर पश्चिम होने की संभावना है। हवाओं की दिशाएं बदलने से एक बार फिर से ठंड बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed