फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr Weather Forecast Today Temperature can reach 37 degrees

अब आसमान से बरसेगी आग: 37 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, तीन अप्रैल तक ऐसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

Mon, 01 Apr 2024 08:47 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 08:47 AM IST
सार

Weather Forecast Today: देश की राजधानी दिल्ली में अप्रैल का महीना आज से शुरू हो गया है। अब दिनों दिन गर्मी का सितम बढ़ता ही चला जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 37 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
delhi ncr Weather Forecast Today Temperature can reach 37 degrees
दिल्ली एनसीआर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को चली हवा ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। हालांकि, पारा सामान्य से ऊपर रहा। हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण दिन के तापमान में दो अप्रैल से बढ़त हो सकती है। अनुमान है कि तीन अप्रैल तक दिन का तापमान बढ़कर 37 डिग्री पहुंच सकता है।

विज्ञापन

रविवार को दिल्ली में ऐसा रहे मौसम
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद् रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री से अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज ऐसा रहेगा दिल्ली में मौसम
दिन के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवा चली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाए जिससे तापमान में गिरावट हुई। सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

विज्ञापन

जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है, लेकिन अप्रैल से प्रदेश भर में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों के भी सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। 

वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान और अगले दो दिनों न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के मध्य भाग के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 

हिमाचल प्रदेश में रविवार को बदले मौसम के चलते चंबा जिला के भरमौर, पांगी में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे भरमौर-पठानकोट हाइवे समेत आधा दर्जन मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहनों की रफ्तार थमने से देखते ही देखते छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गईं। मार्गों के बंद होने से अपने गंतव्यों की ओर निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed