फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast People suffering due to humid heat on Sunday

Weather Forecast: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, 35.8 डिग्री रहा अधिकतम पारा, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

Sun, 07 Jul 2024 07:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Jul 2024 07:25 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान एक डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast People suffering due to humid heat on Sunday
Delhi NCR Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में धूप खिलने से एक बार फिर से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं, सोमवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही धूप खिली। इससे उमस के साथ चुभन भरी गर्मी का भी एहसास हुआ। दिन भर बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। इससे उमस का स्तर को बढ़ा दिया। लोग पसीने से तरबतर दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान एक डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को भी तेज हवाएं चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 57 फीसदी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पालम में 34 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक पालम में सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, लोधी रोड में 34.6, रिज व आया नगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

संतोषजनक श्रेणी में पहुंची आबोहवा
राजधानी में लगातार तीसरे दिन भी आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 36 दर्ज किया गया। यह अच्छी श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 44, ग्रेटर नोएडा में 98, गुरुग्राम में 98 व फरीदाबाद में 93 एक्यूआई रहा।

रविवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान - 35.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 26.2 डिग्री सेल्सियस

सोमवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान - 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 26 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed