{"_id":"5eb689098ebc3e90633c4898","slug":"delhi-ncr-weather-forecast-and-latest-updates-maximum-and-minimum-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, उसके बाद करवट लेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, उसके बाद करवट लेगा मौसम
Sat, 09 May 2020 04:20 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 09 May 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में पड़ने वाली है भीषण गर्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में मौसम फिलहाल भले ही राहत भरा हो, लेकिन जल्द ही राजधानी में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज का पारा अधिकतम 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
अच्छी बात यह है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तुरंत ही इस गर्मी से राहत भी मिल जाएगी। दिल्ली एनसीआर में रविवार से बुधवार तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। अगले तीन दिनों तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
मालूम हो कि शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से थोड़ा ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री था, जो कि सामान्य से एक डिग्री नीचे है।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 134 रहा, जो सामान्य की श्रेणी में आता है।