{"_id":"5d7e027c8ebc3e017a21085e","slug":"delhi-ncr-weather-changes-temperature-decreases-with-light-rainfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में कई दिनों की उमस के बाद जमकर बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में कई दिनों की उमस के बाद जमकर बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना
Sun, 15 Sep 2019 02:52 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश ने दी दस्तक
- फोटो : PTI
कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद रविवार की छुट्टी के दिन दिल्ली एनसीआर के मौसम ने करवट बदली है। रविवार सुबह से ही सुहाने मौसम के बाद दोपहर होते-होते दिल्ली समेत आस-पास के कई इलाकों में बादल झमझमा कर बरस गए।
विज्ञापन
कई दिनों तक कड़ी धूप और उमस वाली गर्मी के बाद रविवार को हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। हालांकि सुबह से ही लोगों ने सुहाना मौसम और ठंडी हवाएं देख कर बारिश का अंदाजा लगा लिया था।
विज्ञापन
बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। सड़कों पर थोड़ा बहुत पानी भर गया है, लेकिन इससे लोगों को खासा परेशानी नहीं हो रही है। कई दिनों के बाद हुई इस बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर के लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन