फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast Today News in Hindi Delhi-NCR weather changed rain in hapur noida delhi

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश

Fri, 27 Mar 2020 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Mar 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Today News in Hindi Delhi-NCR weather changed rain in hapur noida delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार की सुबह मौसम में बदलाव आया। गुरुवार रात को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर शुक्रवार को होगा। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


हरियाणा के 10 जिलों में आज फिर बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट 
पश्चिमी विक्षोभ के असर हरियाणा में मौसम लगातार तीसरे दिन वीरवार को परिवर्तनशील रहा। झज्जर, नारनौल समेत कई जगहों पर हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में शुक्रवार को ओलावृष्टि की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने के साथ ही बारिश होने की भी आशंका है। मौसम के परिवर्तनशील रहने से किसानों की कटाई काम रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। बदलते मौसम के कारण किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।

इस माह चार दफा आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई क्षेत्रों के किसान 5-6 बार ओलावृष्टि की मार झेल चुके हैं। यदि फिर ओलावृष्टि हुई तो गेहूं और सरसों की तैयार फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

सुबह ठंडी हवाओं के चलने से मौसम थोड़ा ठंडा भी रहा। दिनभर हल्के बादल छाए रहे। हिसार में अधिकतम तापमान 28.2 व न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed