{"_id":"5ea16f8b1a12532410171710","slug":"delhi-ncr-weather-change-as-in-some-parts-heavy-rain-lashes-and-some-where-stormy-wind-blows","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश और हवाओं ने बदला दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज, फरीदाबाद में भीगता रहा किसानों का गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश और हवाओं ने बदला दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज, फरीदाबाद में भीगता रहा किसानों का गेहूं
Thu, 23 Apr 2020 04:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 23 Apr 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में भीग रहा किसानों का गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही कहीं तेज हवाओं और बादलों तो कहीं तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस मौसम से एक ओर जहां पिछले कई दिनों से निकल रही तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है, वहीं बारिश ने किसानों के माथे पर पसीना ला दिया है।
विज्ञापन
दरअसल इस वक्त गेहूं के फसल की कटाई के बाद उसे अनाज मंडी में बेचा जाता है। लॉकडाउन के चलते किसानों का ये भी काफी धीमा पड़ा हुआ है। ऐसे में बरसात होने से किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि फरीदाबाद में तो ऐसा हुआ भी है। किसान अपने गेहूं की फसल को मंडी में बेचने के लिए लाए थे। मंडी में खुले में टनों गेहूं रखा था जो अब पानी में डूब गया है।
विज्ञापन