{"_id":"5e88a3698ebc3e72bf408483","slug":"delhi-ncr-two-thousand-rwa-will-eradicate-the-darkness-of-corona-with-diya-on-pm-appeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के अंधकार को मिटाएगी दिल्ली-एनसीआर की ढाई हजार आरडब्ल्यूए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के अंधकार को मिटाएगी दिल्ली-एनसीआर की ढाई हजार आरडब्ल्यूए
Sat, 04 Apr 2020 08:52 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस से जंग में देश का मनोबल बढ़ाने के लिए एक बार फिर की गई अपील को सफल बनाने के लिए दिल्ली-एनसीआर की ढाई हजार आरडब्ल्यूए तैयार हैं। मोमबत्ती और दीये आदि की तैयारी कर ली गई है। वहीं, अन्य लोग टॉर्च और मोबाइल फ्लैश लाइट से कोरोना के अंधकार को मिटाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के आरडब्ल्यूए के बड़े संगठन यूनाइटेड रेजिडेंट ज्वाइंट एक्शन (ऊर्जा) के अध्यक्ष अतुल गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री के संदेश को सार्थक बनाने के लिए ढाई हजार से अधिक आरडब्ल्यूए एक बार फिर मैदान में हैं। 22 मार्च को पीएम ने बालकनी में खड़े होकर ताली व थाली बजाने की अपील की थी, जिसे दिल्ली-एनसीआर के आरडब्ल्यूए ने सराहा था और इसे सफल बनाने में भागीदारी निभाई थी।
विज्ञापन
एक बार फिर सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से पीएम की अपील को सार्थक बनाने के लिए कहा गया है। इसको लेकर सभी आरडब्ल्यूए ने तैयारी भी पूरी कर ली है। कोई दीये तो कोई टॉर्च तो कोई मोबाइल की फ्लैश लाइट से ही कोरोना के अंधकार को मिटाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
उधर, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएमसी) स्थित आवासीय परिसर कि महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति आरडब्ल्यूए महासचिव आजम त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील को सफल बनाने के लिए आरडब्ल्यूए के सभी सदस्यों ने तैयारी पूरी कर ली है। अब बस रविवार की रात नौ बजे का इंतजार है।