फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ncr Traffic Advisory Issued Amid Farmers to Stage Tractor March Today Traffic Expected on Delhi Borders

Delhi Traffic Update: नोएडा पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च को रोका, इस एक्सप्रेसवे पर पहुंचे किसान; NCR में अलर्ट

Mon, 26 Feb 2024 03:29 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 03:29 PM IST
सार

Kisan Tractor March Delhi NCR Traffic Advisory: किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए दिल्ली के बॉर्डरों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मार्च को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यहां पढ़ें यातायात पुलिस का प्लान...

विज्ञापन
Delhi Ncr Traffic Advisory Issued Amid Farmers to Stage Tractor March Today Traffic Expected on Delhi Borders
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के नीचे ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kisan Tractor March Delhi NCR Traffic Advisory: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) संगठन ने आज ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने की लगातार मांग कर रहे हैं। ऐसे में किसान आज नोएडा में जुटेंगे। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने नेतृत्व में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में आज हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाई जाएगी। मार्च को देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

विज्ञापन

ट्रैक्टर मार्च पर अपडेट
मिली जानकारी के मुताबिक, 1:30 बजे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकट के आने की सूचना है। वहीं ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के नीचे किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंच चुके हैं। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा में किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से इसकी शुरूआत हो चुकी है। नोएडा पुलिस ने किसानों को रोक दिया है। किसानों ने चार घंटे का ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया है। किसान यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे सर्विस रोड ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे थे। यह मार्च जेवर से रबूपुरा तक निकाला जाएगा। वहीं किसानों की मांग है कि उन्हें नोएडा महामाया फ्लाईओवर से मार्च निकालने दिया जाए। पुलिस ने नोएडा में धारा 144 लागू कर रखी है। दिल्ली में पहले से ही धारा 144 लागू है।



किसान आंदोलन को देखते हुए इस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे के नीचे पुलिसबल को तैनात किया गया है। किसान पहुंचने शुरू हो गए हैं। वहीं सिंघु बार्डर पर दोनों सर्विस लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सीमा पर वाहनों की लाइन लग गई है। फ्लाईओवर पहले की तरह पूरी तरह से सील है।

ग्रेटर नोएडा में किसानों का मार्च
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर, किसान आंदोलन के समर्थन में किसान अपने टैक्टरो के सड़क पर उतर पड़े हैं और ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर मार्च करते हुए प्रदर्शन कर रहे है। गौतम बुद्ध नगर में किसान संगठन का ट्रैक्टर मार्च भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने रबूपुरा के मेहंदीपुर से फलेदा कट तक यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे है। लोग ट्रैक्टर में सवार होकर रबूपुरा के मेहंदीपुर पहुंचे जहा से ये टैक्टर मार्च शुरू हुआ फलेदा कट जा रहा है।

पवन खटाना बोले- मार्च शांतिपूर्ण निकाल रहे
पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना का कहना है कि ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जा रहा है जो कि यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे एक लाइन में होकर निकल रहा। भारतीय किसान यूनियन के मुखिया राकेश टिकैत के निर्देशानुसार इस प्रदर्शन से आम आदमी को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।

पुलिस ने रोका किसनों का ट्रैक्टर मार्च
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले पर भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में ग्रेटर नोएडा में किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन पुलिस ने रबूपुरा मेहंदीपुर से फलेदा कट तक यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे किसने की ट्रैक्टर मार्च को रोक दिया। जिसके चलते नाराज किस वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों के ट्रैक्टर मार्च के आह्वान को देखते हुए दिल्ली और नोएडा के सभी प्रवेश द्वारों पर भारी संख्या में पुलिस बल   की भी तैनाती की गई थी।

यमुना एक्सप्रेस वे पर नहीं होने दी एंट्री
ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थान से मेहंदीपुर पहुंचे किसानों का ट्रैक्टर मार्च शुरू किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे। आल्हा की पुलिस ने एहतियात बनाते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के सारे एंट्री पॉइंट को बंद कर दिया गया था। पुलिस के अधिकारी किसी भी हालत में किसानों को यहां से आगे बढ़ने नहीं देना चाहते हैं। ताकि आगे की ट्रैफिक व्यवस्था खराब न हो। साथ ही पुलिस में प्रशासन के अधिकारी किसान नेताओं से भी बराबर टच में रहे थे।

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर पर फसलों के लिए एसपी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को एक बार फिर ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर मार्च रघुपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव से शुरू हुआ तथा कई गांवों से होता हुआ यमुना एक्सप्रेस वे के निचे फलेदा कट पहुंच गया। जहां पर मौजूद एडीसीपी अशोक कुमार एसीपी जेवर प्रवीण कुमार सिंह एसडीएम जेवर अभय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। जहां पर किसानों के ट्रैक्टर मार्च को आगे बढ़ने नहीं दिया और वहीं पर रोक दिया गया। ट्रैक्टर मार्च को आगे ने बढ़ने से नाराज किस वहीं पर धरने पर बैठ गए। काफी देर तक एडीसीपी अशोक कुमार व अन्य अधिकारियों के काफी समझाया जाने के बाद ही ट्रैक्टर मार्च कर रहे किसानों का गुस्सा शांत हुआ और एडीसीपी को अपना ज्ञापन शॉप ट्रैक्टर मार्च को समाप्त किया गया।

रबूपुरा के मेहंदीपुर गांव से शुरू हुआ ट्रैक्टर मार्च
गांव और कस्बे से होकर निकल रहे ट्रैक्टर मार्च के लिए ग्रेटर नोएडा, जेवर, दनकौर बाकी अन्य स्थानों से ट्रैक्टर में सवार होकर आए किसान रबूपुरा के मेहंदीपुर गांव पहुंचे। जहां से ट्रैक्टर मार्च शुरू किया गया। ट्रैक्टर मार्च भईपुर, फलेदा, समेत अन्य गांव से होता हुआ फलेदा कट पर यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे पहुंचा। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्वक तरीके से निकाला जा रहा है जो कि यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे एक लाइन में होकर निकल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के मुखिया राकेश टिकट के निर्देशानुसार इस प्रदर्शन से आने जाने वाले वाहनों व आदमी को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। इसलिए हाईवे की एक लेन सुचारू रूप से चलती रहे इसका ध्यान रखा जा रहा है। हाईवे पर किसी भी प्रकार की आने जाने वालों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

किसान अपना रहे प्रदर्शन का अनोखा तरीका
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली जाने वाले रास्तों पर आज ट्रैक्टर खड़े कर किसान हक मांगेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से किसान खड़ें होंगे। एक तरफ से वाहन चलते रहेंगे। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का यह तरीका निकाला है। भाकियू ने तहसील और ब्लॉक स्तर पर इसकी रणनीति तैयार की है। ब्लॉक और गांव की सीमा में ही किसान खड़े होंगे। दिल्ली-देहरादून हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर किसान खड़े होंगे।

किसानों का एलान
गौतमबुद्ध नगर जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर गौतम बुद्ध नगर के किसान ट्रैक्टर श्रृंखला मार्च कर रहे हैं। आपसे निवेदन है 26 फरवरी की सुबह 10:30 बजे ट्रैक्टर श्रृंखला मार्च भोले भाई पर मेहंदीपुर थाना रबूपुर से फरेदा कट तक यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे तक एक लाइन में शांतिपूर्ण तरीके से अनुशासन में रहकर ट्रैक्टर श्रृंखला मार्च निकाली जाएगी। समय पर पहुंचकर किसानों की आवाज को बुलंद करें।



नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी
इस सप्ताह, किसानों के दो अतिरिक्त समूह भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) टिकैत और बीकेयू लोकशक्ति के बैनर तले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने वाले कानून की मांग को लेकर नोएडा से दिल्ली तक मार्च करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह दो किसान समूहों, भारतीय किसान परिषद और अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा एनटीपीसी नोएडा के पास और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय के सामने शहर में विरोध प्रदर्शन करने के बाद आया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर अलर्ट
संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा एवं महामाया फ्लाई ओवर पर ट्रैक्टर मार्च और अग्रिम आदेश होने पर दिल्ली कूच किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे मेंगौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गों और यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा आदि पर ट्रैफिक जाम लग सकता है। ऐसे में कई रूट्स पर डायवर्जन किया गया है। पुलिस ने कहा है कि लोग मेट्रो से यात्रा करें।

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबन्धित रहेगा। इन मार्गों का इस्तेमाल करें।

1- चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेगा।

2- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सैक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेगा।

3- कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

4- यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

5- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

6- एनएच-91 का प्रयोग कर गाजियाबाद, दादरी से बुलन्दहशर होकर जाने वाला यातायात गाजियाबाद से हापुड होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

7- एन0एच0-91 का प्रयोग कर बुलन्दहशर से दादरी की ओर जाने वाला यातायात बुलन्दशहर से हापुड होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

8- आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा।

असुविधा होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे।

दिल्ली के इन बॉर्डरों पर बैरिकेड हटाए
किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को हटा दिया गया है। शनिवार देर रात जहां दिल्ली से हरियाणा जाने वाले एक लेन से बैरिकेड हटाए गए थे, वहीं रविवार को दोनों तरफ के एक लेन से बैरिकेड हटा दिए गए हैं। उसके बाद से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं सिंघु बॉर्डर पर दोनों तरफ की सर्विस लेन को खोलने का काम जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे से टिकरी बॉर्डर पर लगे बैरिकेड हटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने पहले एक लेन में रखे कंटेनर, ट्रक, पुराने वाहन से किए गए रुकावट को हटाया। उसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जर्सी बैरियर को हटवाने का काम शुरू किया। साथ ही कटीली तार को हटाया गया। उसके बाद जर्सी बैरियर में कंक्रीट के बनाए गए दीवार को हटाने का काम शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात एक लेन पर सड़क पर रखे गए सभी बैरिकेड को हटा दिया गया। जिससे दिल्ली से हरियाणा जाने वाले वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। उसके बाद हरियाणा से दिल्ली आने वाले मार्ग से बैरिकेड को हटाने का काम शुरू किया गया। रविवार सुबह इस मार्ग से भी सभी बैरिकेड हटा दिए गए। उसके बाद से दोनों रास्तों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

वहीं शनिवार शाम से ही सिंघु बॉर्डर के दोनों तरफ के सर्विस लेन से बैरिकेड हटाने का काम शुरू किया गया। हरियाणा से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा जाने वाली सर्विस लेन पर लगे कंटेनर, ट्रक, पुराने वाहन, कटीली तार सहित अन्य बैरिकेड को हटा लिए गए। फिलहाल दोनों ही सर्विस लेन पर लगाए गए जर्सी बैरियर व सड़क पर बनाए गए कंक्रीट की दीवार को हटाने का काम बचा हुआ है। 

जिसे हटाने का काम लगातार जारी है। कंक्रीट की दीवार हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बैरिकेड के पूरी तरह से नहीं हटने से फिलहाल दोनों मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों सर्विस लेन से कंक्रीट की दीवार को हटने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed