शीतलहर से कांपा दिल्ली-एनसीआर: शून्य के इतने करीब पहुंचा पारा, 30 ट्रेनें लेट; कई फ्लाइट्स रद्द
Today Weather in Delhi NCR Update: दिल्ली एनसीआर में शीतलहर का सितम जारी है। इसके साथ ही घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार की सुबह फदजंग इलाके में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Weather Today:देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे का सितम जारी है। मंगलवार सुबह दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कोहरे की चादर दिख रही है। पालम हवाईअड्डे पर सुबह सात बजे दृश्यता 100 मीटर और सफदरजंग पर 50 मीटर बताई जा रही है।
सुबह साढ़े पांच बजे सफदजंग इलाके में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है वहीं दूसरी तरफ पालम इलाके में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बीते सोमवार की सुबह दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रही। शीतलहर के बीच ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
India Meteorological Department tweets, "Delhi Palam(VIDP) and Safdarjung Airports are reporting 500m visibilities at 0530 hrs IST today, the 16th January" pic.twitter.com/DhRjIOZIXM
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 16, 2024
खराब मौसम से उड़ानों और ट्रेनों पर असर
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कई यात्री अपने सामान के साथ हवाईअड्डे पर इंतजार करते रहे। एक यात्री ने बताया कि मेरी फ्लाइट सुबह 8.40 पर जाने वाली थी। लेकिन अब सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। मुझे बताया गया है कि खराब मौसम और कोहरे की वजह से फ्लाइट में देरी हो रही है।
#WATCH | People sit around the bonfire to keep themselves warm as the cold wave continues in Delhi
(Visuals from Munirka, shot at 6:30 am) pic.twitter.com/i28lGgLydS
— ANI (@ANI) January 16, 2024
दिल्ली हवाईअड्डे की ओर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। हवाईअड्डे पर कम दृश्यता रही। सभी उड़ानों का संचालन सामान्य है। सभी यात्रियों से अपील है कि यात्रा करने से पहले एयरलाइन से संपर्क करें। इसी बीच, दिल्ली में कोहरे की वजह से कम दृश्यता होने के चलते 30 ट्रेने देरी से हैं।
30 trains to Delhi from various parts of the country are running late due to dense fog conditions as on 16th January. pic.twitter.com/v9g14OlFwR
— ANI (@ANI) January 16, 2024
एक हवाई यात्री गगनदीप कौर ने बातचीत में बताया कि मैं लंदन के लिए जा रही हूं। मेरी फ्लाइट एक घंटे से लेट है। उन्होंने आगे बताया कि देरी की वजह कोहरा और खराब मौसम बताया जा रहा है।
#WATCH | A passenger, Gagandeep Kaur says, "I am travelling to London. My flight has been delayed by an hour...They say that the delay is due to fog, due to weather conditions..." pic.twitter.com/8ipCyTJomV
— ANI (@ANI) January 16, 2024
हवाई यात्री अनुराग शर्मा ने कहा कि मुझे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से गुवाहाटी जाना था। मैं ग्वालियर से आ चुका हूं। मेरी फ्लाइट 4.35 बजे रवाना होनी थई। लेकिन मुझे 4.15 पर बताया गया कि मेरी फ्लाइट रद्द हो गई है। खराब मौसम की वजह से यह दिक्कत आई है। यहां पर किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि कई फ्लाइट घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से रद्द हो गई है। यात्री हवाईअड्डे पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं।
सीजन की सबसे ठंडी रही सोमवार की सुबह
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। रविवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
#WATCH | Visibility affected in parts of the national capital as a blanket of dense fog covers Delhi.
— ANI (@ANI) January 16, 2024
(Visuals from Dhaula Kuan area, shot at 7.15 am) pic.twitter.com/42Rmbcj2KV
सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। हालांकि, राहत की बात है कि 10.30 बजे के बाद धूप खिली जिससे दिन का तापमान बढ़ा। दिनभर हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे दिन में भी ठंडक महसूस हुई। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के कारण सुबह का पारा गिरने का अनुमान है।
लोदी रोड रहा सबसे ठंडा इलाका
दिल्ली का लोदी रोड इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।