फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Update Temperature Drops to 4.8 Degrees Low Visibility Affected Air Travel

शीतलहर से कांपा दिल्ली-एनसीआर: शून्य के इतने करीब पहुंचा पारा, 30 ट्रेनें लेट; कई फ्लाइट्स रद्द

Tue, 16 Jan 2024 11:20 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 11:20 AM IST
सार

Today Weather in Delhi NCR Update: दिल्ली एनसीआर में शीतलहर का सितम जारी है। इसके साथ ही घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार की सुबह फदजंग इलाके में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update Temperature Drops to 4.8 Degrees Low Visibility Affected Air Travel
दिल्ली में सर्दी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Weather Today:देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे का सितम जारी है। मंगलवार सुबह दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कोहरे की चादर दिख रही है। पालम हवाईअड्डे पर सुबह सात बजे दृश्यता 100 मीटर और सफदरजंग पर 50 मीटर बताई जा रही है।

विज्ञापन


सुबह साढ़े पांच बजे सफदजंग इलाके में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है वहीं दूसरी तरफ पालम इलाके में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बीते सोमवार की सुबह दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रही। शीतलहर के बीच ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन



खराब मौसम से उड़ानों और ट्रेनों पर असर
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कई यात्री अपने सामान के साथ हवाईअड्डे पर इंतजार करते रहे। एक यात्री ने बताया कि मेरी फ्लाइट सुबह 8.40 पर जाने वाली थी। लेकिन अब सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। मुझे बताया गया है कि खराब मौसम और कोहरे की वजह से फ्लाइट में देरी हो रही है।


दिल्ली हवाईअड्डे की ओर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। हवाईअड्डे पर कम दृश्यता रही। सभी उड़ानों का संचालन सामान्य है। सभी यात्रियों से अपील है कि यात्रा करने से पहले एयरलाइन से संपर्क करें। इसी बीच, दिल्ली में कोहरे की वजह से कम दृश्यता होने के चलते 30 ट्रेने देरी से हैं।


एक हवाई यात्री गगनदीप कौर ने बातचीत में बताया कि मैं लंदन के लिए जा रही हूं। मेरी फ्लाइट एक घंटे से लेट है। उन्होंने आगे बताया कि देरी की वजह कोहरा और खराब मौसम बताया जा रहा है। 
 



हवाई यात्री अनुराग शर्मा ने कहा कि मुझे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से गुवाहाटी जाना था।  मैं ग्वालियर से आ चुका हूं। मेरी फ्लाइट 4.35 बजे रवाना होनी थई। लेकिन मुझे 4.15 पर बताया गया कि मेरी फ्लाइट रद्द हो गई है। खराब मौसम की वजह से यह दिक्कत आई है। यहां पर किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि कई फ्लाइट घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से रद्द हो गई है। यात्री हवाईअड्डे पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। 

सीजन की सबसे ठंडी रही सोमवार की सुबह
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। रविवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 

सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। हालांकि, राहत की बात है कि 10.30 बजे के बाद धूप खिली जिससे दिन का तापमान बढ़ा। दिनभर हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे दिन में भी ठंडक महसूस हुई। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के कारण सुबह का पारा गिरने का अनुमान है।

लोदी रोड रहा सबसे ठंडा इलाका
दिल्ली का लोदी रोड इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed