फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR : Robbery accused rescued by taking Manesar police hostage

Delhi NCR : मानेसर पुलिस को बंधक बनाकर डकैती के आरोपी को छुड़ाया, चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Mon, 03 Apr 2023 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नगीना/मानेसर
अमर उजाला नेटवर्क, नगीना/मानेसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 06:47 AM IST
सार

इतना ही नहीं गाव के लोग पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए। दरअसल गांव के लोगों ने समझा कि पुलिस गोरक्षा दल से जुड़े मोनू मानेसर के किसी साथी को पकड़कर ले जा रही है।

विज्ञापन
Delhi NCR : Robbery accused rescued by taking Manesar police hostage
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भादस गांव के लोगों ने रविवार को डकैती के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई मानेसर सीआईए की टीम को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए।

विज्ञापन


दरअसल गांव के लोगों ने समझा कि पुलिस गोरक्षा दल से जुड़े मोनू मानेसर के किसी साथी को पकड़कर ले जा रही है। इसके बाद गांव घागस के कई लोग गाड़ियों व मोटर साइकिल से पुलिस टीम का पीछा करने लगे। इस कारण सीआईए मानेसर की टीम रास्ता भटक कर करहेड़ी से करहेड़ा वाया उलेटा, मुलथान और कंसाली जा पहुंचीं। 
विज्ञापन


कंसाली में भादस गांव के लोगों ने पुलिस की एक गाड़ी को रोक दिया। दूसरी गाड़ी घागस की ओर मुड़ गई। सड़क पर पत्थर रखकर उसे भी लोगों ने रोक लिया। इसी दौरान गांव वालों ने पुलिस पर हमला बोल दिया जिससे मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। वह अरावली पहाड़ियों पर चढ़कर राजस्थान की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में गांव के सरपंच के कार्यकर्ताओं ने पलिस को भीड़ से बचाया। नगीना पुलिस थाना के प्रभारी राजवीर ने बताया कि अफवाह के कारण लोगों ने मानेसर सीआईए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed