फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Rain Mausam Ki Jankari Rain started in Delhi NCR Weather update

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश; अगले तीन दिन तक बूंदाबांदी के आसार, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

Sun, 30 Apr 2023 08:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Apr 2023 08:33 PM IST
सार

Delhi-NCR Rain Latest Update: मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान और गिर सकता है। हालांकि, चार मई के बाद धूप निकलने से मौसम कुछ साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Delhi NCR Rain Mausam Ki Jankari Rain started in Delhi NCR Weather update
Delhi NCR Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एनसीआर में शनिवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। रविवार सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी जारी रही। दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। बीते सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी थी। लेकिन अब पांच मई तक बारिश व तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान और गिर सकता है। हालांकि, चार मई के बाद धूप निकलने से मौसम कुछ साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, एक मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक मई से तीन मई तक तेज बारिश व बर्फबारी की संभावना है। जबकि उतर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में भी ओलावृष्टि का अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हुई बारिश से सामान्य से 10 डिग्री कम रहा तापमान

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजधानी में रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक 0.3 एमएम बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश मयूर विहार क्षेत्र में 10 एमएम दर्ज की गई। इस कारण अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 10 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

विज्ञापन

बारिश के कारण मयूर विहार इलाका रहा सबसे ठंडा

वहीं, गुरुग्राम में 10.5 एमएम, फरीदाबाद में सुबह साढ़े आठ बजे तक 3 एमएम और नोएडा में शाम तक 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मयूर विहार का इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

आज भी बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को भी हल्की बारिश की उम्मीद है। मंगलवार से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं जिससे तापमान में कुछ और गिरावट होगी। तीन मई तक हवा की गति बढ़कर 45 किमी प्रतिघंटे तक हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed