फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Rain Heavy rains in capital Delhi and surrounding areas

Delhi Flood: दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई बारिश, खतरे के निशान के ऊपर है यमुना, लोहे वाला पुल फिर बंद

Sun, 23 Jul 2023 11:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Jul 2023 11:30 PM IST
सार

रविवार को बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार को बारिश होने से लोगों ने बारिश का लुत्फ लिया।

विज्ञापन
Delhi NCR Rain Heavy rains in capital Delhi and surrounding areas
बारिश का लुत्फ उठाते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में रविवार रात नौ बजे तक यमुना का जलस्तर 206.42 मीटर के पार पहुंच चुका है। यमुना के रौद्र रूप को देखते हुए पुराना लोहा पुल फिर बंद कर दिया गया है। वहीं राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हुई। रविवार को बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार को बारिश होने से लोगों ने बारिश का लुत्फ लिया। जहां एक तरफ यमुना का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं, दूसरी ओर बारिश होने से एक बार फिर दिल्ली के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का मौसम बन गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

कई दिनों की गिरावट के बाद रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर है। उधर, नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को निचले इलाकों में कई घर डूब गए। शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया।

गौतम बौद्ध नगर प्रशासन ने नदी में पानी का बहाव बढ़ने के कारण हिंडन के साथ निचले इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अलर्ट जारी होने के बाद पांच गांवों से लगभग 200 लोगों को निकाला गया और आश्रय घरों में स्थानांतरित कर दिया गया। गौतम बौद्ध नगर में बाढ़ राहत कार्य के लिए नोडल अधिकारी भी हैं ने कहा कि हिंडन वर्तमान में खतरे के निशान 205 मीटर से नीचे 200 मीटर पर बह रही है।


 
विज्ञापन

13 जुलाई के बाद, यमुना 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो रही थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में जल स्तर में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है।

राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। उफनती यमुना को देखते हुए ओल्ड यमुना ब्रिज से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सभी ट्रेनों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर डायरवर्ट कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली से शाहदरा का रास्ता भी बंद कर दिया गया है जो उसी पुल से होकर गुजरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed