फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›    Delhi ncr news : weather changed heat and pollution rise in cities

दिल्ली-एनसीआर : दिन में तपिश और शाम को आंधी व बूंदबांदी से मिली राहत, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित

Fri, 30 Apr 2021 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 05:41 AM IST
सार

  • दिन भर तपती रही दिल्ली
  • अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंचा
  • गाजियाबाद में प्रदूषण से बुरा हाल

विज्ञापन
 Delhi ncr news : weather changed heat and pollution rise in cities
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने बृहस्पतिवार शाम अचानक करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर को अपने चपेट में लिया। वहीं, हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। मौसम में आए बदलाव ने दिन भर की तेज गरमी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत दी, लेकिन धूल भरी आंधी ने परेशान भी किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल है और इससे सटे गाजियाबाद में प्रदूषण ने हलकान किया हुआ है। 

विज्ञापन


दिल्ली में बृहस्पतिवार दिन भर चिलचिलाती गरमी लोगों को परेशान करती रही। बीते दो दिनों की तरह इस दौरान भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा 42.1 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गरमी बढ़ने से दिन भर लोगों को खासी परेशानी का सामना पड़ा। लेकिन शाम की आंधी व हल्की बूंदा-बांदी ने लोगों को राहत दी। शुरुआत की धूल भरी तेज गरम हवाओं के बाद बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग को पूर्वानुमान है कि पांच मई तक मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव हो सकता है। चार और पांच मई को बारिश होने का अंदेशा है। जबकि 30 अप्रैल से तीन मई के बीच आसामान में हल्के बाद छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। लगातार कमी आने के बीच अनुमान है कि पांच मई को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे पहले यह 42-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पहले सप्ताह की राहत के बाद दुबारा से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। उस वक्त रिकॉर्ड तोड़ गरमी दिल्लीवालों की परेशानी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजफगढ़ रहा सबसे गरम
दिल्ली का नजफगढ़ इलाका बृहस्पतिवार को सबसे गरम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 44.1 डिग्री के साथ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स दूसरे नंबर पर रहा। दूसरी तरफ 40.9 डिग्री के साथ दिल्ली के मयूर विहार का तापमान सबसे कम रिकार्ड किया गया।

देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

गाजियाबाद शहर बृहस्पतिवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 368 दर्ज किया गया। शहर का प्रदूषण स्तर अभी भी बेहद खराब स्थिति में है। 

गाजियाबाद शहर का एक्यूआई बुधवार को 386 था। इसमें बृहस्पतिवार को 18 प्वाइंट की कमी हुई और ये 368 तक पहुंच गया। इसके बाद भी गाजियाबाद देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा। आंकड़े देखे जाए तो लोनी के प्रदूषण स्तर में कमी आई है। दो दिन से लोनी का एक्यूआई चार सौ के ऊपर बना हुआ था। 

इसमें बृहस्पतिवार को गिरावट हुई और एक्यूआई 386 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 386 और 370 तक पहुंच गया। वसुंधरा का एक्यूआई भी मानकों से तीन गुना अधिक 370 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 370 तो पीएम 2.5 का स्तर 309 रहा। जो मानकों से साढ़े तीन और पांच गुना अधिक है। 

संजय नगर का एक्यूआई 367 रहा। यहां पर पीएम दस 367 और पीएम 2.5 का स्तर 296 तक पहुंच गया। सबसे कम एक्यूआई इंदिरापुरम का रहा। यहां पर एक्यूआई 345 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 345 और 289 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed