फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Ka Mausam Cold is increasing in Delhi due to snowfall in mountains

Delhi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ रही ठंड, 7.6 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

Sat, 23 Dec 2023 09:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Dec 2023 09:13 PM IST
सार

शनिवार को औसत अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया जो यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi NCR Ka Mausam Cold is increasing in Delhi due to snowfall in mountains
दिल्ली में बढ़ रही सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण राजधानी में ठंड बढ़ रही है। हालांकि, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, औसत अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया जो यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन


मुंगेशपुर में शनिवार न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में 9.4, रिज में 9.5, लोधी रोड में 9.1 व आया नगर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान पूसा में 23.9, पीतमपुरा में 24.3 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

दिल्ली के अधिकतर इलाकों में लोग गंभीर श्रेणी में ले रहे सांस
मौसम में बदलाव व हवा की गति कम होने से राजधानी में सांसों पर संकट गहरा गया है। स्मॉग व कोहरे की मोटी चादर से लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। आंखों में जलन का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 दर्ज किया गया, जो अति गंभीर श्रेणी है। इसमें शुक्रवार के मुकाबले 41 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। वजीरपुर, जहांगीरपुरी व मुंडका में एक्यूआई 500 के करीब दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा। 

एनसीआर में दिल्ली के बाद नोएडा रहा सर्वाधिक प्रदूषित
दोपहर में धूप निकलने के बाद भी स्मॉग से कोई राहत नहीं मिली। यही नहीं शाम को स्थिति और गंभीर हो गई। दिल्ली में समग्र रूप से हवा अति गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। कमोबेश मंगलवार को तक यही स्थिति बनी रहेगी। एनसीआर में दिल्ली के बाद नोएडा सर्वाधिक प्रदूषित रहा। विशेषज्ञों के अनुसार हवा की गति कम होने व स्थानीय कारक है जो प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शनिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटा रही। रविवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाने की आशंका है। ऐसे में हवा खराब श्रेणी में पहुंचेगी। 

विज्ञापन

वजीरपुर की हवा रही सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को 32 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें वजीरपुर में सर्वाधिक एक्यूआई 489 रहा। रोहिणी व जहांगीरपुरी में 486, मुंडका में 485, पंजाबी बाग में 470, न्यू मोती बाग, बवाना व मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 470 और सोनिया विहार में 468 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो अति गंभीर श्रेणी है। साथ ही, तीन इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें आया नगर में एक्यूआई 389 रहा। डीटीयू में 363 व दिलशाद गार्डन में 351 सूचकांक दर्ज किया गया।

दिल्ली के बाद नोएडा की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में दिल्ली के बाद नोएडा का एक्यूआई सर्वाधिक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 390 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। गाजियाबाद में 388, ग्रेटर नोएडा में 385, फरीदाबाद में 367 व गुरुग्राम में 350 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed