फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR: Ban on diesel generators lifted order to be implemented with immediate effect

दिल्ली-एनसीआर: डीजल जनरेटरों पर लगा प्रतिबंध हटा, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Thu, 17 Feb 2022 09:10 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 17 Feb 2022 09:10 PM IST
सार

आदेश के अनुसार, पिछले चार-पांच दिनों में एक्यूआई मध्यम और खराब श्रेणी में रहा और इसकी समीक्षा करने के लिए 16 फरवरी को एक बैठक की गई, जिसमें भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से मिली सूचनाओं के आधार पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता के बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Delhi-NCR: Ban on diesel generators lifted order to be implemented with immediate effect
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली में डीजल जनरेटरों पर लगा प्रतिबंध गुरुवार को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में बेहतर हुई वायु गुणवत्ता और आने वाले दिनों में इसके और बेहतर होने की उम्मीद को देखते हुए केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता पैनल ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया, ''पिछले चार-पांच दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम और खराब श्रेणी में पाई गई और इसकी समीक्षा करने के लिए 16 फरवरी को एक बैठक की गई, जिसमें भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से मिली सूचनाओं के आधार पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता के बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना नहीं है और आगामी दिनों में इसके और बेहतर होने की उम्मीद है।''

विज्ञापन

पिछले साल अक्तूबर में लगाए गए थे प्रतिबंध

आदेश में आगे कहा गया, इस अनुमान के आधार पर ग्रेप पर उप कमेटी ने निर्णय लिया है कि ग्रेप में बहुत खराब श्रेणी के अंतर्गत लगाए जाने वाले प्रतिबंधों, जिनमें दिल्ली-एनसीआर में डीजल जनरेटरों के उपयोग पर प्रतिबंध है, को तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।

वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए पिछले साल अक्तूबर में डीजल जनरेटरों पर अन्य कदमों के साथ प्रतिबंध लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed