फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr aqi today update Air Quality Index was recorded at 454 on Wednesday morning

Delhi AQI Today: सरकारी कर्मचारी करेंगे घर से काम, थोड़ा नीचे आया AQI का मीटर, गोपाल राय ने दिए नए निर्देश

Wed, 20 Nov 2024 09:19 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 09:19 AM IST
सार

दिल्ली की हवा में खतरनाक जहर घुला हुआ है। दिल्ली ही नहीं एनसीआर के इलाकों में भी बुरा हाल है। बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई थोड़ा कम हुआ। लेकिन खतरा बरकरार है। इससे लोगों के सीने में जलन है और ज्यादा देर तक खुले में रहने से आंखों में चुभन भी हो रही है। 

विज्ञापन
delhi ncr aqi today update Air Quality Index was recorded at 454 on Wednesday morning
दिल्ली में वायु संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi AQI Weather News: दिल्ली में बुधवार की सुबह थोड़ी राहत की खबर लेकर आई। वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 से थोड़ा सा नीचे आ गया है। लेकिन अभी भी अति गंभीर श्रेणी में है। जबकि बीती सुबह एक्यूआई 500 पर था। शहर में कोहरा छा दिखा। मौसम विभाग ने भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। सफदरजंग इलाके में दृश्यता 500 मीटर दर्ज हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने की ये घोषणा
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता कम रही। जिसके कारण 119 उड़ानें देरी से हैं और 6 रद्द हो गई हैं। जहरीली हवा के कारण स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। शहर में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। क्योंकि ग्रेप-4 लागू है। वहीं दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो कोहरे की यह स्थिति 19 व 20-21 नवंबर को भी रहेगी। विभाग ने 19 को इसके लिए ऑरेंज अलर्ट और 20-21 के येलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद रविवार से हल्की ठंड का अहसास हुआ और वह सोमवार को भी जारी रहा। इससे दिन के तापमान में कमी आई। अभी 23 से 25 नवंबर के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, लेकिन इसका असर पहाड़ों तक ही सीमित रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव से 20 व 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। लेकिन उसके बाद फिर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल राय ने ली बैठक
गोपाल राय ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण का स्तर तीन दिन से जो बढ़ रहा था आज उसमें थोड़ा सुधार देखने को मिला है। दिल्ली में आप सरकार प्रदूषण कम करने के लिए लगातार काम कर रही है। आज एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में इडंस्ट्री एसो, और सरकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली सरकार के अन्दर जितने दफ्तर हैं। उसमें इमेरजैंसी सर्विस को छोड़कर बाकी विभाग में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा। इसके साथ साथ दिल्ली में जो प्राइवेट कंपनी , इंडस्ट्री है उन्हें भी निर्देश दिया जा रहा है कि वो भी 50 फीसदी स्टाफ के साथ वर्क फ्रॉम होम करे। हमने ये सुझाव दिया है कि प्राइवेट दफ्तर अपने समय सारिणी में भी बदलाव करें। दिल्ली सरकार ने शटल बस सर्विस शुरू की है , ऐसे हो प्राइवेट कंपनी भी शटल बस सर्विस शुरू करे।

 

ग्रैप लागू होने के बावजूद नहीं दिख रहा असर
बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम को लेकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू है। इसके बावजूद प्रदूषण की कमी में कोई राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। जिम्मेदार एजेंसियां व विभाग बेखौफ है। निर्माण से लेकर विध्वंस कार्य में प्रतिबंध होने के बावजूद निर्माण कार्य किया जा रहा है।

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
-दिल्ली---------460
-गाजियाबाद------434
-गुरुग्राम---------402
-ग्रेटर नोएडा------372
-नोएडा---------370
-फरीदाबाद-------320

(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

----------------------

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-आनंद विहार-----479
-दिलशाद गार्डन----476
-जहांगीरपुरी------475
-नरेला----------473
-रोहिणी---------472
-द्वारका सेक्टर आठ---466

(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

बीते छह दिनों में दिल्ली का एक्यूआई
14 नवंबर-------426
15 नवंबर-------402
16 नवंबर-------435
17 नवंबर-------452
18 नवंबर-------494
19 नवंबर-------460

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed