Pollution: दिल्लीवालों जरा संभलकर...बिगड़ने वाली है हवा, खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंचा प्रदूषण; जानें एक्यूआई
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में हवा की गति कम होने से व मौसमी दिशा बदलने से आबोहवा खराब श्रेणी की दहलीज पर पंहुच गई है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 195 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। इसमें बुधवार के मुकाबले 30 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बृहस्पतिवार को औसतन छह से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पूर्व से उत्तर दिशा की ओर से चली। वहीं, शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति दस से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है।
शनिवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती हैं। हवा की गति छह से 10 किमी रहने के आसार हैं। शनिवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति छह से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।
फरीदाबाद की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 208 रहा, यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 192, गुरुग्राम में 177, गाजियाबाद में 161 व नोएडा में 153 एक्यूआई दर्ज किया गया।