{"_id":"5ee499653e25d542660020f3","slug":"delhi-ncr-and-some-north-indian-cities-to-receive-heavy-rainfall-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली में कई इलाकों में बारिश, गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली में कई इलाकों में बारिश, गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना
Sat, 13 Jun 2020 05:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 13 Jun 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
- फोटो : हिमांशु सोनी
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को एक बार मौसम का मिजाज बदला। सुबह जहां तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बादल छाने लगे और शाम को एनसीआर कई हिस्सों में तेज आंधी के बाद बारिश हुई।
विज्ञापन
#WATCH Rain lashes parts of the national capital; visuals from the area near Delhi Golf Club. pic.twitter.com/KbIl7p8RGF
— ANI (@ANI) June 13, 2020विज्ञापन
मौसम में बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का मिजाज देर रात तक ऐसा ही रहेगा। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देर रात तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार यूपी के अलीगढ़ और कासगंज, हरियाणा के रेवाड़ी, नूंह, भिवंडी, सोहना, पलवल, फरीदाबाद और दक्षिण-पश्चिम और पश्चिमी दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने देश के तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक, गोव व कोंकण क्षेत्र में आज और कल भारी से भारी बारिश हो सकती है।
Parts of Delhi receive light rain showers; visuals from Yamuna Bridge near Akshardham temple. pic.twitter.com/3h7V2SxXAW
— ANI (@ANI) June 13, 2020
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में दोपहर से ही बादल छाए हुए हैं। जहां सुबह तेज धूप थी वहीं दोपहर 1 बजे के बाद से बादल छाने से धूप जरूर कम है लेकिन उमस बहुत ज्यादा है। दिल्ली-एनसीआर के लोग सुबह से ही ऐसी उमस और गर्मी का अनुभव कर रहे हैं जिससे बारिश के बाद ही राहत मिल सकती है।