फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr air will remain in very poor category with higher levels for next two days, aqi, pollution

अगले दो दिनों में भी उच्चतर स्तर के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में रहेगी एनसीआर की हवा, ये है कारण

Tue, 01 Dec 2020 10:53 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 01 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
delhi ncr air will remain in very poor category with higher levels for next two days, aqi, pollution
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में तापमान गिरने और हवा की चाल धीमी होने की वजह से पिछले दो दिनों में प्रदूषण के स्तर में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को 49 अंकों के उछाल के साथ हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी में और बिगड़ गया। वहीं, दिल्ली- एनसीआर में शामिल गाजियाबाद गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इसके अलावा एनसीआर के अन्य शहर में भी हवा का स्तर बहुत खराब रहा।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 367 रहा। इससे एक दिन पहले यह 318, रविवार को 256, शनिवार को 231, शुक्रवार को 137, बृहस्पतिवार को 302 और बुधवार को 400 अंकों के अधिक के साथ गंभीर श्रेणी में रहा था। 
विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, हाल फिलहाल में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की कुल 258 घटनाएं दर्ज की गई। इससे प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी करीब 4 फीसदी रही। हालांकि एक दिन पहले पराली जलने की 410 घटनाओं के साथ यह 7 फीसदी रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम 10 का स्तर 313 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ खराब और पीएम 2.5 का स्तर 193 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहा, जबकि पीएम 10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है।

सफर के अनुसार, तापमान में गिरावट और हवा के उत्तर- पश्चिम दिशा में होने के साथ-साथ धीमी गति के चलने से वजह से इन दिनों दिल्ली- एनसीआर की हवा खराब हो रही है। हालांकि, अगले 2 दिन में भी दिल्ली- एनसीआर के निवासियों को खराब हवा से राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि, अगले 2 दिनों के भीतर हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी के उच्चतर श्रेणी में बने रहने की संभावना है।


गाजियाबाद रहा प्रदूषित शहर
दिल्ली- एनसीआर में शामिल जहां नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में हवा का स्तर बहुत खराब रहा। वहीं, गाजियाबाद की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार, फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 335, ग्रेटर नोएडा 388, गुरुग्राम 311, नोएडा 387 और गाजियाबाद में 424 के साथ गंभीर श्रेणी की हवा में लोगों ने सांस ली। जबकि एक दिन पहले गाजियाबाद में हवा का स्तर 377, ग्रेटर नोएडा में 349, नोएडा में 346, फरीदाबाद में 298 और गुरुग्राम में 291 रहा था।

दिल्ली एनसीआर के आंकड़े
गाजियाबाद    424
नोएडा          387
ग्रेटर नोएडा  388
गुरुग्राम        311
फरीदाबाद   335 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed