{"_id":"5dc7c08c8ebc3e5b191b99ca","slug":"delhi-ncr-air-quality-index-updates-weather-forecast-latest-update-maximum-and-minimum-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर प्रदूषण, सम-विषम से तीन दिन के लिए छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर प्रदूषण, सम-विषम से तीन दिन के लिए छूट
Sun, 10 Nov 2019 01:17 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में वायुप्रदूषण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से प्रदूषण की मार झेलते दिल्ली एनसीआर में नाम मात्र की राहत के बाद रविवार को फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। रविवार को दिल्ली में वायु सूचकांक 281, नोएडा में 302, ग्रेटर नोएडा में 297, फरीदाबाद में 251 और गुरुग्राम में 253 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रदूषण के अलावा राजधानी के लोगों के लिए सम-विषम से संबंधित एक और राहत देने वाली खबर है। आज से लेकर तीन दिनों तक राजधानी के लोगों को सम-विषम योजना से छूट मिलेगी। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली एनसीआर न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से हवा की रफ्तार में कमी आएगी। हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी। इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर फिर से बहुत खराब श्रेणी में लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
हालांकि विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब से बहुत खराब श्रेणी के बीच रह सकता है, लेकिन खतरनाक स्तर तक प्रदूषण के पहुंचने की संभावना नहीं है।