{"_id":"60f5848e1d2d4c5e384b1ad3","slug":"delhi-narela-boy-falls-in-pit-due-to-slipping-of-leg-died-of-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सुबह से हो रही बारिश से गड्ढे में भर गया था पानी, पैर फिसलने से बच्चा गड्ढे में गिरा, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सुबह से हो रही बारिश से गड्ढे में भर गया था पानी, पैर फिसलने से बच्चा गड्ढे में गिरा, डूबने से मौत
Mon, 19 Jul 2021 07:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:26 PM IST
सार
मृत बच्चे की शिनाख्त आठ वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के साथ मेट्रो विहार फेज-2 में रहता था। उसकी मां बबली ने पुलिस को बताया कि गोविंद सुबह में शौच के लिए कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
drown
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के मेट्रो विहार में सुबह से हो रही बारिश एक बच्चे के लिए जानलेवा साबित हुआ। एक खाली प्लॉट में शौच के लिए गए आठ साल के बच्चे की गड्ढे में जमा पानी में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की। गड्ढे से पड़े मिले बच्चे को वहां से निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृत बच्चे की शिनाख्त आठ वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के साथ मेट्रो विहार फेज-2 में रहता था। उसकी मां बबली ने पुलिस को बताया कि गोविंद सुबह में शौच के लिए कहकर घर से निकला था। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं आया तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने परिजनों को बताया कि शौच करने के बाद गोविंद का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गया है।
परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गड्ढे से बच्चे को बाहर निकालकर पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जिस गड्ढे में बच्चा गिरा है वह खाली प्लॉट है। जिसमें एक गड्ढा है। सुबह से बारिश होने की वजह गड्ढा भर गया था। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।