{"_id":"63710ecc15f8f17eb17a5d74","slug":"delhi-murder-news-youth-murdered-with-a-knife-in-khyala-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कंधा टकराने के विवाद में बीच बचाव करने वाले युवक की हत्या, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कंधा टकराने के विवाद में बीच बचाव करने वाले युवक की हत्या, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 13 Nov 2022 09:05 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:05 PM IST
सार
घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। मृतक के दोस्त के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ख्याला इलाके में महज कंधा टकराने के बाद हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बीच बचाव करने वाले युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। मृतक के दोस्त के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वारदात में शामिल नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस फरार मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आजाद (24) परिवार के साथ रघुवीर नगर में रहता था और राजौरी गार्डन स्थित एक पार्लर में नेल आर्टिस्ट का काम करता था। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त तुषार के साथ घर के पास गली में खड़ा था। इलाके का ही रहने वाला दीपक वहां से गुजरा तो उसका कंधा तुषार से टकरा गया। इस पर दोनों में कहासुनी के साथ हाथापाई शुरू हो गई। आजाद ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। कुछ देर में बाइक से कुछ लड़के वहां पहुंचे। इस दौरान एक युवक ने बाइक से उतरकर आजाद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गए। तुषार ने अन्य लोगों की मदद से आजाद को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गुरुसेवक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दीपक के घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया था। शनिवार को पुलिस ने वारदात में शामिल गगन और एक नाबालिग को पकड़ लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक का परिवार हाल ही में यहां रहने आया था।
विज्ञापन