फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder: Minor may be a patient of conduct disorder

Delhi Murder : नाबालिग हो सकता है कंडक्ट डिसऑर्डर का मरीज, विशेषज्ञ बोले ऐसे हो सकती है पहचान

Fri, 24 Nov 2023 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश शर्मा, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 03:43 AM IST
सार

ऐसे मनोरोगी की पहचान आठ साल की उम्र में आसानी से हो सकती है। इस तरह के बच्चे बचपन से ही हिंसक होते हैं और छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करते हैं।

विज्ञापन
Delhi Murder: Minor may be a patient of conduct disorder
video grab - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेलकम में महज 350 रुपये लूटने के लिए यूसुफ की हत्या करने वाला नाबालिग कंडक्ट डिसऑर्डर का मरीज हो सकता है। ऐसे मनोरोगी की पहचान आठ साल की उम्र में आसानी से हो सकती है। इस तरह के बच्चे बचपन से ही हिंसक होते हैं और छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करते हैं। यदि कोई इनकी बात नहीं मानता तो कुछ भी कर सकते हैं। इनके लिए माता-पिता भी कोई मायने नहीं रखते। यह दूसरों को हमेशा छोटा मानते हैं और छोटी-छोटी बात पर हाथापाई करने पर उतर जाते हैं। 

विज्ञापन


ऐसे मरीजों का यदि समय पर इलाज शुरू हो जाए तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मरीजों के लिए इलाज उपलब्ध है। यदि कम उम्र में ही इनका इलाज शुरू हो जाए तो यह काफी हद तक संवेदनशील हो सकते हैं। ऐसा होने से समाज में अपराध कम होगा। 
विज्ञापन


इस बारे में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मनोरोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. लोकेश शेखावत ने कहा कि ओपीडी में कंडक्ट डिसऑर्डर के ऐसे कई मरीज आते हैं। यह मनोरोग की समस्या है और इसे इलाज से ठीक किया जा सकता है। ऐसे मरीजों की पहचान आठ साल की उम्र में की जा सकती है। यदि समय पर इलाज शुरू नहीं किया जाए तो आगे चलकर समस्या गंभीर हो जाती है। वेलकम हत्याकांड में भी आरोपी कंडक्ट डिसऑर्डर का पीड़ित दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चरणों से हो सकती है पहचान ो

  • भाई-बहन से मारपीट करना : बच्चा अपने भाई-बहन से मारपीट करता है। उन्हें कुछ नहीं समझता। वह सभी वस्तुओं पर अपना अधिकार जमाता है।
  • स्कूल जाना बंद करना : ऐसे बच्चे 10-11 साल की उम्र में स्कूल जाना बंद कर देते हैं। बाहर दोस्तों के साथ घूमते हैं। किसी भी बात पर झगड़ा शुरू कर सकते हैं। 
  • गलत संगत में पड़ने बनाते हैं गिरोह : ऐसे बच्चे 14 से 15 की उम्र में पहुंचकर गिरोह बनाते हैं। यदि कोई उनकी नहीं सुनता तो मारपीट तक करते हैं। 
  • परिवार की बात नहीं सुनते : ऐसे बच्चे घर वालों की बात नहीं सुनते। यदि कुछ भी कहते हैं तो उसका उल्टा करते हैं। कई बार ऐसे बच्चे अपने माता-पिता से मारपीट तक करते हैं। 

यह होते हैं लक्षण 

  • बहुत ज्यादा गुस्सा होना 
  • भावनात्मक हीन होना 
  • बचपन से हिंसक खेल खेलना 
  • अधिकार के प्रति सचेत होना, इसके लिए मारपीट करना 
  • कभी कर्तव्य का पालन न करना 
  • समाज के नियमों के खिलाफ चलना 
  • आग से खेलना, दूसरों से मजाक बनाना  
  • छोटी उम्र में नशे के आदि होना
  • चोरी करना 
  • अपने साथ हमेशा हथियार रखना 
  • डॉन को अपना गुरु मानना 
  • व्यवहार में तुरंत बदलाव आना 
  • बाइक तेज चलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed