फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Murder in Burari for not returning Rs 2300

Delhi : बुराड़ी में 2300 रुपये न लौटाने पर हत्या, पकड़े गये दो नाबालिगों सहित चार आरोपी

Fri, 23 Feb 2024 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 06:17 AM IST
सार

अस्पताल में इलाज के दौरान उसने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज व दोस्तों से पूछताद के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को दबोच लिया है।

विज्ञापन
Delhi : Murder in Burari for not returning Rs 2300
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बुराड़ी में महज उधार लिए 2300 रुपये न लौटाने पर हुए झगड़े में प्रियांशु को जमकर पीट दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज व दोस्तों से पूछताद के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित गौड़ (20) और आशीष उर्फ आशु (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा और बाइक बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि 11 फरवरी को बुराड़ी थाना पुलिस को झगडे़ में प्रियांशु के घायल होने की सूचना मिली थी। उसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया था। जांच के दौरान प्रियांशु के दोस्त जयकिशन ने बताया कि 2300 रुपये वापस मांगने पर प्रियांशु का रोहित और आशीष से झगड़ा हुआ था। दो बाइक पर आए पांच-छह लड़कों ने प्रियांशु पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रियांशु की हालत देखकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांंच शुरू कर दी। सीसीटीवी से पुलिस को सुराग मिले जिसके आधार पर पुलिस ने एक-एक कर चार आरोपियों को दबोच लिया। इधर, बृहस्पतिवार को प्रियांशु ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed