फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi murder eyewitness told that accused would dance in happiness and sometimes hum

Delhi Murder Case: 'खुशी में नाचता तो कभी गुनगुनाता, जो आरोपी की ओर बढ़ा उसे दौड़ाया...', चश्मदीद की आंखोंदेखी

Fri, 24 Nov 2023 10:33 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 24 Nov 2023 10:33 AM IST
सार

चश्मदीद ने बताया कि वारदात के समय आरोपी हंसता हुआ नाच रहा था। कोई उसकी तरह बढ़ता तो वह चाकू लेकर उसे दौड़ा रहा था। हत्याकांड के बाद आरोपी वहां से बड़े ही आराम से चला गया। 

Delhi murder eyewitness told that accused would dance in happiness and sometimes hum
Delhi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के वेलकम इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड सीसीटीवी फुटेज जिसने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद से वेलकम जनता कॉलोनी के लोग भी बुरी तरह दहशत में हैं। घटनास्थल की संकरी गली में सन्नाटा पसरा है। गुरुवार को मीडिया के वहां पहुंचने पर ज्यादातर लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद ही रखे। बड़ी मुश्किल से एक महिला ने बताया कि वारदात के समय आरोपी हंसता हुआ नाच रहा था। कोई उसकी तरह बढ़ता तो वह चाकू लेकर उसे दौड़ा रहा था। हत्याकांड के बाद आरोपी वहां से बड़े ही आराम से चला गया। 





करीब 2 मिनट 23 सेकेंड के दिल दहला देने वाले वीडियो में नाबालिग नारंगी रंग के चाकू को लहरा-लहराकर लोगों को ललकार भी रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूसुफ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार ही जेजे बोर्ड में पेश कर दिया था। यहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के चेहरे पर हत्याकांड के बाद जरा भी डर या पछतावा नहीं था, बल्कि वह यही कहे जा रहा था कि कुछ दिन बाद दोबारा बाहर आ जाएगा।

विज्ञापन

350 रुपये के लिए हत्या की
वेलकम इलाके में मंगलवार रात महज 350 रुपये लूटने के लिए 16 साल के किशोर ने 17 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। लूट का विरोध करने पर आरोपी ने पहले गला दबाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ किशोर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। बुधवार को काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त जाफराबाद निवासी यूसुफ (17) के रूप में हुई थी। 

आरोपी ने विरोध करने पर गला दबा दिया
बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। छानबीन के बाद मंगलवार रात को ही पुलिस ने आरोपी किशोर को दबोच लिया था। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, यूसुफ परिवार के साथ गली नंबर-27, जाफराबाद में रहता था। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। यूसुफ भाई के साथ वेलकम में कपड़ों पर कढ़ाई का काम करता था। मंगलवार रात को वह किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था। इस बीच वह गली नंबर-18, ईदगाह रोड, वेलकम पहुंचा था। यहां नशे में धुत आरोपी ने यूसुफ को घेर लिया था। आरोपी जबरन उसकी जेब में रखे 350 रुपये निकालने लगा था। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबा दिया। जैसे ही यूसुफ नीचे गिरा तो आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। 

आरोपी का जीजा वेलकम थाने का है घोषित बदमाश
नाबालिग आरोपी अपने जीजा से काफी प्रभावित है। जीजा वेलकम थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। नाबालिग को शराब के अलावा दूसरे नशों की लत है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह इलाके के लोगों से अक्सर पैसे छीन लेता है। विरोध करने पर आरोपी चाकू मारने से भी गुरेज नहीं करता था। स्थानीय लोग आरोपी के मिजाज से अच्छी तरह वाकिफ हैं। रुपये मांगने के दौरान लोग जल्द से उसे मना भी नहीं करते। मंगलवार को आरोपी बुरी तरह नशे में धुत था। यूसुफ किसी काम से वहां पहुंचा तो आरोपी ने लूट का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

हत्यारोपी जरूरत से ज्यादा गुस्से वाला
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां के अलावा दो बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। वेलकम में आरोपी के परिवार के एक करीबी ने बताया कि नाबालिग जरूरत से ज्यादा गुस्से वाला है। छोटी-छोटी बातों पर लड़ने के लिए तैयार रहता है। मां और बहन भी उसके गुस्से से परेशान हैं। आरोपी हमेशा ही अपने पास कोई न कोई हथियार रखता है। हत्या के बाद उससे बरामद चाकू मीट काटने में इस्तेमाल किया जाता था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed