फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder Case: Teacher daughter had murdered her mother for property

Delhi Murder Case : टीचर बेटी ने प्रॉपर्टी के लिए की थी मां की हत्या, गिरफ्तारी के साथ मामला सुलझाने का दावा

Mon, 01 Jan 2024 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 03:21 AM IST
सार

हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि महिला की बेटी ने ही की थी। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोमिला को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में इसने खुलासा किया कि प्रॉपर्टी विवाद में मां की हत्या की थी।

विज्ञापन
Delhi Murder Case: Teacher daughter had murdered her mother for property
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में शनिवार तड़के बुजुर्ग महिला वीरमती की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि महिला की बेटी ने ही की थी। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोमिला को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में इसने खुलासा किया कि प्रॉपर्टी विवाद में मां की हत्या की थी। प्रोमिला अविवाहित है और दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में संस्कृत विषय की गेस्ट टीचर है। शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि वारदात के समय प्रोमिला की बड़ी बहन भी उसके साथ कैब में आई थी।

विज्ञापन


पुलिस प्रोमिला से पूछताछ कर जांच कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या की साजिश किस-किस ने रची थी। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि शनिवार तड़के 5.30 बजे रणहौला गांव से एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को वीरमती का खून से लथपथ शव प्लाॅट में पड़ा मिला। महिला का गला रेतने के अलावा हाथ और टांगों पर भी चाकू के घाव मिले। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। इंस्पेक्टर मनोहर लाल मीना, इंस्पेक्टर रजनीश व अन्य की टीम ने पड़ताल शुरू की। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखाई दिए। वीरमती के बेटे देवेंद्र ने पिता ईश्वर सिंह पर ही हत्या का शक जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे खुला हत्या का राज
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वीरमती और ईश्वर सिंह के पास कराेड़ों की जमीन है। इसे लेकर पति-पत्नी के अलावा बच्चों में भी विवाद था। ईश्वर और वीरमती की तीन बेटियां प्रोमिला, ज्योति और सुषमा के अलावा बेटा देवेंद्र व बहू आशा है। ईश्वर सिंह पूर्व सैन्य कर्मी हैं और फिलहाल वह बाबा बनकर दो बेटियों के साथ बहादुरगढ़ में रह रहे हैं। प्रॉपर्टी विवाद के बाद देवेंद्र और बेटी सुषमा मां के साथ रणहौला गांव में ही रह रहे हैं।

दूसरी ओर ईश्वर के साथ बहादुरगढ़ में प्रोमिला और ज्योति रह रहे हैं। प्रोमिला अविवाहित होने के अलावा टीचर है। पहले प्रोमिला मां और भाई के साथ ही रहती थी। इसकी भाभी प्रॉपर्टी विवाद की वजह से इसके किरदार पर आरोप लगाती थी। वीरमती बहू का साथ देती थी, इसलिए प्रोमिला ने पिता के साथ रहना शुरू कर दिया था। शनिवार सुबह प्रोमिला व ज्योति कैब से रणहौला पहुंचे। उनको अच्छी तरह पता था कि तड़के मां मकान से 800 मीटर दूर प्लाॅट पर दूध निकालने आएगी।


जैसे ही मां वहां पहुंची, प्रोमिला ने मां की चाकू से वार कर हत्या की। इस दौरान ज्योति कैब में ही रही। बाद में दोनों मौके से फरार हो गईं। वारदात के बाद फरार होने के दौरान प्रोमिला सीसीटीवी में कैद हुई थी। उसके आधार पर पुलिस ने उसे बहादुरगढ़ से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ कर हत्या में ज्योति और ईश्वर सिंह का रोल होने की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed