फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder 27 years old young man shot dead in Shahdara

दिल्ली में मर्डर से सनसनी: बर्थडे से कुछ मिनट पहले युवक के सिर में मारी गोली, 10 दिन पहले गगन बना था पिता

Sat, 29 Nov 2025 10:27 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 10:27 AM IST
सार

Delhi Murder:  शाहदारा इलाके में 27 वर्षीय गगन की उसके घर के पास सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। जो आधी रात को अपना जन्मदिन मनाने वाला था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Delhi Murder 27 years old young man shot dead in Shahdara
दिल्ली में गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्मदिन के जश्न में धांय-धांय ने दिल्ली के शाहदरा जिले में लोगों को दहला दिया। यहां 27 साल के युवक गगन की, उसके घर के पास सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उसके जन्मदिन से कुछ मिनट पहले हुई। गगन आधी रात 12 बजे जन्मदिन मनाने वाला था। घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर डीसीपी शाहदरा, फर्श बाजार थाने के एसएचओ, शाहदरा थाने के एसएचओ, क्राइम टीम और एफएसएल टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
Trending Videos

बर्थडे से कुछ मिनट पहले सिर में मार दी गोली
बता दें कि मृतक के शव को गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया। मृतक के पिता के अनुसार, गगन अपने दोस्त से मिलने गया था। गगन जब किसी से गले मिला, उसी दौरान उसके सिर में गोली मार दी गई। हमलावर ने गोली मारने के बाद 2 राउंड हवा में फायर भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले ही गगन बने थे पिता
मृतक गगन शादीशुदा था और उसका 10 दिन का बेटा भी है। गगन की हत्या के बाद उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके घर में मातम छा गया है। गगन के परिजनों ने हत्या के दोषी को सजा दिलाने की मांग है। लेकिन फिलहाल पुलिस के सामने चुनौती गोली चलाने वाले शख्स का पता लगाने की है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पड़ताल के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

वारदात के बाद दहशत में लोग
इस वारदात ने इलाकों के लोगों का सहमा दिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी जो भी उसको सजा दिलाई जाएगी। उसको पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed